1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी जी रील के बुखार से बुरी तरह से प्रभावित हैं, हरकत देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे

आंटी जी रील के बुखार से बुरी तरह से प्रभावित हैं, हरकत देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 19, 2025 05:46 pm IST,  Updated : Jun 19, 2025 05:46 pm IST

कुछ लोग रील के लिए ऐसी-ऐसी बेवकूफी करते हैं कि उन्हें देखने के बाद इंसान सोचने लगता है कि आजकल लोगों को क्या होता जा रहा है। वो बोलना बहुत कुछ चाहता है मगर शब्द नहीं मिलता और अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

viral news, reels, trending news- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय कई सारे लोगों के सिर पर रील का बुखार इस कदर चढ़ा है कि वो उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ लोगों के सिर पर ये बुखार तो ऐसा चढ़ा है कि वो इसके आगे अपनी जान की भी परवाह नहीं करते है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने देखा होगा कि कुछ लोग कैसी-कैसी बेवकूफी करते हैं और ऐसा सिर्फ इसलिए करते हैं कि उनकी रील वायरल हो जाए और उन्हें फेम मिल जाए। रील के जरिए फेम पाना है तो फिर आप अच्छे स्क्रिप्ट लिखकर वीडियो बना सकते हैं लेकिन नहीं लोगों को तो सिर्फ स्टंट ही करना है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला डांस करते हुए वीडियो बना रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें बेवकूफी क्या है, बहुत सारे लोग ऐसे वीडियो बनाते हैं। आपकी बात सही है लेकिन हर कोई अपनी साड़ी में आग लगाकर डांस नहीं करता होगा। जी हां, ये महिला अपनी साड़ी में आग लगाकर डांस कर रही है और महिला के चेहरे पर जरा सा भी डर नहीं दिखाई दे रहा है। अब सोचिए अगर ये आग बढ़ जाए या फिर समय पर न बुझ पाए, तब तो कुछ भी हो सकता है। इसलिए ऐसी बेवकूफी कोई न ही करे तो सही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इनके कंटेंट देखकर लगता है इनको पागल खाना जाना चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई सारे लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ भी करना पड़े लेकिन रील वायरल होनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- पहले तो इनको थोड़ी पुलिस स्टेशन की हवा खिलानी चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे जल्दी भर्ती करना चाहिए। चौथे यूजर ने लिखा- कई लोग तो इस चक्कर में निपट लिए हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- पैसा क्या न करा दे लोगों से।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रेंट पर देने के लिए शख्स ने दिखाया रूम और बताया किराया, Video देख लोगों कही ये बात

पूरा जलशक्ति मंत्रालय इस बंदे को ढूंढ रहा है...! अंकल का टैलेंट देख हो जाएंगे हैरान, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।