A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई के सामने यमराज को भी झुककर रहना पड़ेगा, मौत को आंखें दिखाकर हाईटेंशन वायर पर Pull-Ups करते दिखा युवक

भाई के सामने यमराज को भी झुककर रहना पड़ेगा, मौत को आंखें दिखाकर हाईटेंशन वायर पर Pull-Ups करते दिखा युवक

जिस हाईटेंशन तार को मात्र छूने भर से लोग जलकर खाक हो जाते हैं। वहीं, उसी तार पर एक शख्स को लटकते हुए पुल अप्स करते हुए देखा गया। मानो उस शख्स को मौत का बिल्कुल डर ही ना हो।

हाईटेंशन वायरल पर पुल अप्स करते दिखा युवक- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA हाईटेंशन वायरल पर पुल अप्स करते दिखा युवक

सोशल मीडिया की इस दुनिया में हमें दुनिया के हर एक रंग देखने को मिलते हैं। जिन्हें देख हम कभी रो पड़ते हैं तो कभी हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाते हैं। कभी-कभी तो ऐसे वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देख हमें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता। हाल में एक ऐसा ही चौंका देने वाला वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स बिजली के हाईटेंशन तारों को पकड़कर उस पर पुलअप्स करते नजर आया। जहां हाईटेंशन तार को छूते ही इंसान जलकर राख हो जाता है। वहीं, ये बंदा उस तार पर चिल होकर एक्सरसाइज कर रहा है। तो ऐसे में लोग हैरान तो होंगे ही। हो सकता है कि ये आदमी शायद होश में ना हो वरना ऐसी गलती करने की मजाल नहीं होती।  

हाईटेंशन वायर पर एक्सरसाइज करते दिखा युवक

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बिना किसी डर के हाईटेंशन वायर को पकड़कर उन पर पुल-अप्स कर रहा है। शख्स को इस हाल में एक्सरसाइज करते देख लोगों का दिल दहल गया। वीडियो के शुरुआत में शख्स को खंभे में पांव फंसाकर तारों को पकड़ उस पर पुल अप्स करते देखा गया। थोड़ी देर के बाद उसे उन्हीं तारों पर बैठा हुआ भी देखा गया। 

ये देसी ठर्रे का कमाल है भाई साहब

इस चौंका देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @FitnessHaven नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और करीब डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया। वीडियो कब और कहां का है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वीडियो पर लोगों के कमेंट्स की तो बौछार ही हो गई है। जहां कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ये आदमी मौत से सीधा आंखें मिला रहा है। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने लिखा- ये देसी ठर्रे का कमाल है। जबकि कई अन्य लोगों ने इस आदमी के अंदर सुपर पावर का होना बताया।

ये भी पढ़ें:

कैमरामैन के सामने लाचार है आज का युवा, शादी में डांस कर रहे दूल्हा-दुल्हन को देख आपको भी आने लगेगी शर्म

पूजा-पाठ तो होता रहेगा, पहले आप पंडित जी का डांस देखिए, हनी सिंह के गाने पर जो आग लगाई, Video देख मजा ही आ जाएगा