1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हाईवे पर स्टंट करना इन साहब को पड़ गया भारी, आइए आपको बताते हैं क्या हुआ

हाईवे पर स्टंट करना इन साहब को पड़ गया भारी, आइए आपको बताते हैं क्या हुआ

कई बार लोग अपनी जान की परवाह किए बिना स्टंट करते हैं। यह सब वायरल होने के लिए लोग करते हैं मगर कई बार वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें अपना स्टंट करना भारी पड़ जाता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@UPPOLICE वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां ऐसे कई सारे लोग मिल जाएंगे जिन्हें स्टंट करने में बड़ा मजा आता है। उन्हें स्टंट के आगे कुछ और नहीं सूझता है। वो यह तक नहीं सोचते हैं कि स्टंट करने से उनकी जान को या फिर उनकी इस हरकत से किसी दूसरे की जान की कोई नुकसान हो सकता है और वो बस स्टंट करते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों के वीडियो हर कुछ समय पर वायरल होते हैं और अगर आप भी सोशल मीडिया पर हैं तो फिर यह सब देखते ही होंगे। इसके साथ आपने यह भी देखा होगा कि कुछ लोगों का वीडियो जब पुलिस तक पहुंच जाता है तो उनके साथ क्या होता। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक शख्स धीमी रफ्तार में हाईवे पर कार चला रहा है। वहीं दूसरा शख्स हवाबाजी कर रहा है। वो दूसरा शख्स जो कार चालक के बगल में था, वो दरवाजा खोलकर बाहर निकल गया है। उसने एक पैर को दरवाजे पर तो दूसरा पैर कार में है और पीछे की तरफ मुड़ा हुआ है। वो सिर्फ वायरल होने के लिए ऐसा स्टंट कर रहा है जो वायरल हो गया मगर वीडियो का वायरल होना ही उसपर भारी पड़ा। दरअसल पुलिस ने जब उस वीडियो को देखा तो उसे पकड़ा लिया और फिर माफी मंगवाते हुए एक वीडियो बनावाया और उसे पोस्ट भी किया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसमें आपने देखा होगा कि शख्स का स्टंट करने वाला वीडियो और पुलिस स्टेशन के सामने जाकर माफी मांगते हुए का वीडियो, दोनों एक में ही है और इस वीडियो को यूपी पुलिस ने अपने अकाउंट @Uppolice से पोस्ट किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में पुलिस ने लिखा है, 'बारिश के सुहाने मौसम में रोड सेफ्टी पर पानी न फेरें। हाईवे पर स्टंट ड्राइविंग आपकी ही नहीं, दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डाल सकती है। यह मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत दंडनीय हैं।' आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देखा भी है।

ये भी पढ़ें-

अपने देश के लोग भी बड़े जुगाड़ू हैं, वायरल हो रहा है एक अतरंगी Video

ऐसा अतरंगी जुगाड़ पहली बार नजर आया है, एक बार तो आपको भी देखना चाहिए