1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे कहते हैं एकदम रॉयल डिलीवरी, घोड़े पर ब्लिंकिट का बैग लटकाए जाते दिखे ताऊ, Video हुआ वायरल

इसे कहते हैं एकदम रॉयल डिलीवरी, घोड़े पर ब्लिंकिट का बैग लटकाए जाते दिखे ताऊ, Video हुआ वायरल

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग उसे रॉयल डिलीवरी बोल रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या कुछ दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@NAYABHARATHOON वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और उसका फायदा यह है कि लोगों को जब भी कुछ अतरंगी या फिर नया या फिर ध्यान खींचने जैसा दिख जाता है तो लोग तुरंत ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप भी ऐसे तमाम तरह के वीडियो देखते ही होंगे। अब जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं या फिर सबसे हटके होते हैं, वो वायरल भी हो जात हैं और अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आज के समय में ऑनलाइन चीजें मंगवाने का चलन बहुत बढ़ गया है और आप भी शायद कई सारी चीजें ऑनलाइन मंगवाते होंगे। वहीं सड़कों पर जाते हुए कोई न कोई डिलीवरी वाला तो दिख ही जाता है लेकिन वो सभी आपको बाइक पर दिखे होंगे। मगर क्या आपने कभी किसी को घोड़े पर बैठकर डिलीवरी करते जाते हुए देखा है? अगर नहीं देखा है तो फिर आज देखने को मिल जाएगा क्योंकि वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक ताऊ घोड़े पर बैठकर जा रहे हैं और पीठ पर ब्लिंकिट का बैग है। घोड़े पर बैठकर डिलीवरी करते जाने के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म @NayaBharatHoon नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'अब तक की सबसे शाही डिलीवरी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और इस वीडियो को दूसरे अकाउंट से भी खूब पोस्ट किया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- क्या बात है। दूसरे यूजर ने लिखा- ग्रेट। वहीं एक यूजर ने 'वॉव' लिखा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दीदी ने तो गजब ही कर दिया, लिफ्ट में जो हुआ वो देख लोट-पोट हो जाएंगे आप, देखें Video

जिंदगी में बस इतना ही कॉन्फिडेंस चाहिए! शख्स के डांस पर लोगों ने लिए मजे, आप भी देखें Video