Viral Video : सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक पूर्व आईटी प्रोफेशनल, जो सालाना ₹40 लाख का पैकेज कमा रहा था, अब रैपिडो बाइक टैक्सी चलाकर अपनी 1.4 करोड़ रुपये की फ्लैट की किस्त चुकाने की जद्दोजहद कर रहा है। नौकरी जाने के बाद उसकी मासिक EMI ₹95,000 की है, जिसे वह कैब चलाकर पूरा करने की कोशिश कर रहा है। ये वीडियो उसके दोस्त ने शेयर कि जिसमें उसने वस्तुस्थिति बताई है।
एक्स पर वीडियो वायरल
वीडियो को एक्स पर @Vivek_4580ji नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में इंफ्लुएंसर अपने दोस्त का किस्सा बता रहा है। बताया कि, 2024 में जब इस युवक की सैलरी ₹40 लाख सालाना थी, तब उसने नोएडा/ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में प्रतीक ग्रैंड सिटी जैसी जगह पर 1.4 करोड़ का 3BHK फ्लैट खरीद लिया। उस समय EMI ₹95,000 मासिक आसान लग रही थी। लेकिन आईटी सेक्टर में लेऑफ की लहर में नौकरी चली गई। दो महीने बेरोजगारी के बाद अब वह रैपिडो पर सवार होकर सड़कों पर घूम रहा है ताकि फ्लैट न जाए। बढ़ते आर्थिक दबाव से निपटने के लिए, उन्होंने रैपिडो राइडर के रूप में काम करना शुरू कर दिया है। प्रत्येक ट्रिप से उन्हें अपनी बड़ी मासिक फीस चुकाने में थोड़ी-थोड़ी राशि मिलती है।
मनोदशा देख दोस्त भी हैरान
इस वीडियो में शख्स ने बताया है कि, नई नौकरी मिलने की अनिश्चितता ने उनके तनाव को और बढ़ा दिया है, जिससे उनका सपनों का घर अब चिंता का कारण बन गया है। अब उन्हें रातों की नींद हराम हो जाती है और पछतावा उनके विचारों पर हावी रहता है, क्योंकि वे बेहतर समय में लिए गए एक निर्णय के परिणामों से जूझ रहे हैं।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि, 'आप जिस स्थिति से गुजर रहे हैं, उसके लिए मुझे बहुत खेद है। मैं खुद भी ऐसी ही स्थिति से गुज़रा हूं। लेकिन एक सरल और व्यावहारिक सलाह यह होगी कि आप घर बेच दें, क्योंकि इससे तनाव और आर्थिक बोझ कम होगा। यह आसान नहीं होगा, लेकिन स्थिति के अनुसार व्यावहारिक है।' दूसरे ने लिखा कि, 'सबसे अच्छा यही होगा कि इसे 65-70 हजार रुपये प्रति माह पर किराए पर दे दिया जाए और अगले दो साल तक नौकरी पाने की कोशिश की जाए, साथ ही इसे बेचने का भी प्रयास किया जाए। अगर 15 लाख रुपये का नुकसान भी हो तो भी उसे इसे बेच देना चाहिए।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'अगर उसके पास एक साल की बचत नहीं है तो घर बेच दो और किराए पर रहो... उसे कुछ तो फायदा होगा... उसे नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। जब तक उसे दूसरी नौकरी नहीं मिल जाती।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां प्लेटफॉर्म तक कार-बाइक ले जा सकते हैं; बीच में है चौड़ी रोड
पक्षियों का झुंड V शेप में ही क्यों उड़ता है, सुनकर दिमाग घूम जाएगा; सोचा भी नहीं होगा जवाब