1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सपेरे को बीन बजाने से रोककर शख्स ने कह दी ऐसी बात कि Video हुआ वायरल, लोग भी कर रहे हैं कमेंट

सपेरे को बीन बजाने से रोककर शख्स ने कह दी ऐसी बात कि Video हुआ वायरल, लोग भी कर रहे हैं कमेंट

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक शख्स ने सपेरे को बीन बजाने से रोक दिया है। उसके बाद उसने ऐसी बात कही कि आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/THEBLUECARGUY_SD वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां दुनिया भर का अनोखा और अतरंगी कंटेंट हमें देखने को मिलता रहता है। अब हर किसी के पास फोन है और उनकी पहुंच सोशल मीडिया तक है तो लोग भर-भर कर वीडियो और फोटो पोस्ट करते रहते हैं। वहीं बहुत सारे यूजर्स ऐसे भी हैं जो उन सभी कंटेंट को कन्ज्यूम करते हैं मतलब फ्री होने पर देखते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पोस्ट देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो हर किसी को हंसने पर मजबूर कर देगा। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

एक सपेरा गलियों में जाकर बीन बजा रहा था। वो एक शख्स के घर के बाहर पहुंचकर जब वो बीन बजा रहा था तो शख्स ने उसे रोक दिया। उसे रोकते हुए शख्स बोलता है, 'ये मत बजाओ, ये मत बजाओ, घर में नागिन बैठी है, सर में दर्द हो रहा है इसके।' वो वीडियो में अपनी पत्नी को दिखाता भी है और उसकी पत्नी भी हंस देती है। इसी लाइन और उसकी बातों के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर वीडियो कब कहा है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर thebluecarguy_sd नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मौत से खेल रहा है ये आदमी। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई जिंदा है या स्वर्ग लोक को प्यारा हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- ये रील तो मेरे अगले जन्म में आनी थी। चौथे यूजर ने लिखा- तुम जिंदा हो। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

मैन ऑफ द मैच का अमाउंट देख आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, देखें वायरल फोटो

बाप रे! पिंजरे में घुसे शख्स का शेर ने दबोच लिया लेग पीस, ये Viral Video देख आत्मा कांप जाएगी