1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऑर्केस्ट्रा में लहरिया लूटने पहुंचा लड़का, नाचने वाली पर बरसाए जा रहा था नोट, तभी बापू की पड़ी नजर, फिर जो हुआ...

ऑर्केस्ट्रा में लहरिया लूटने पहुंचा लड़का, नाचने वाली पर बरसाए जा रहा था नोट, तभी बापू की पड़ी नजर, फिर जो हुआ...

शादी में आए ऑर्केस्टा में डांस देखने गया एक युवक डांसर पर इस कदर पैसे उड़ाने लगा कि उसे देख उसके पिता जी का मिजाज ठनक गया और फिर उन्होंने उसे जो लात मारी कि वह नीचे गिर पड़ा।

नाचने वाली पर पैसे उड़ा रहा था लड़का- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA नाचने वाली पर पैसे उड़ा रहा था लड़का

बिहार और यूपी के कुछ जिलों में आज भी शादी-ब्याह या फिर किसी मौके पर ऑर्केस्टा का आयोजन होता है। जिसमें डांस करने के आईं डांसर्स अपने डांस से लोगों को ऐसे झूमाती हैं कि लोग उन पर नोटों की बारिश करने लगते हैं। आर्केस्ट्रा का क्रेज लोगों में इस कदर होता है कि अगर गांव में किसी के यहां ऑर्केस्ट्रा का प्रोग्राम हो रहा है तो वहां गांव के सभी लोग उस कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए इकट्ठा हो जाते हैं। कुछ लोग बड़े ही शालीनता से इस प्रोग्राम का लुत्फ उठाते हैं तो कुछ लोग अपनी उलुल-जुलुल हरकतों से डांसरों को परेशान करने लगते हैं। 

डांसर पर पैसे उड़ा रहा था युवक

आमतौर पर अधिकतर लोग डांसर्स पर पैसे ही उड़ाते हैं लेकिन कभी-कभी पैसे उड़ाने वाले लोगों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ जाता है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो हम आपको इस वक्त दिखाने जा रहे हैं। जहां किसी गांव में एक शादी समारोह पर ऑर्केस्टा बुलाया गया। ऑर्केस्ट्रा में एक लड़की डांस कर रही थी। इसी बीच एक युवक उस लड़की के सामने अपने मुंह में नोट दबाए स्टेज के पास पहुंचता है और उस पर  पैसे उड़ाने लगता है। युवक के हाथों में नोटों की गड्डी देख डांसर उसकी ओर खींची चली आती है और उसके सामने दिल खोलकर अपने लटके-झटके दिखाती है। इधर पास में डांसर को आता देख युवक भी जोश में आ जाता है और आंख बंद कर अपने हाथों में लिए नोटों की गड्डी बेधड़क उड़ाने लगता है।   

युवक को रंगरलियाँ मनाते देख भड़के पिता

इसी दौरान युवक की इस हरकत पर उसके पिता जी की नजर पड़ जाती है। अपनी मेहनत की कमाई को बेटे को इस तरह से उड़ाते देख पिता जी का दिमाग ठनक जाता है और वे स्टेज पर चढ़कर डांसर के पास पहुंच जाते हैं। इधर, युवक अपनी मस्ती में खोया हुआ था तभी उसके पिता उसे एक जोरदार लात मारते हैं। पिता की लात युवक को इतनी जोरदार पड़ती है कि वह अगले ही पल जमीन पर गिर जाता है। खुद को इतनी तेज लात पड़ते ही युवक समझ जाता है कि इतनी तेज लात तो उसके पिता ही मारा करते हैं और वह तुरंत ही वहां से भाग खड़ा होता है। जिसके बाद उस युवक के पिता भी उसके पीछे-पीछे दौड़ पड़ते हैं।  

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर सतीश नाम के यूजर ने शेयर किया है। यूं तो पूर्वांचल में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन इस वीडियो को देख ऐसा लगता है कि इस वीडियो को मनोरंजन के नजरिए से बनाया गया है और यह वीडियो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड हो सकता है। 

ये भी पढ़ें:

स्टेज पर ही जबरदस्ती करने लगा दूल्हा, दुल्हन का मूड बिगड़ा और दनादन जड़ दिए थप्पड़

Video: कहां से कहां चला गया ये जमाना, दूसरी क्लास के बच्चों को पढ़ाया जा रहा AI टेक्नोलॉजी