1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हल्दी ट्रेंड वाला वीडियो पाकिस्तानी कुछ इस तरह से बना रहे हैं! वायरल Video देख जरूर आएगी हंसी

हल्दी ट्रेंड वाला वीडियो पाकिस्तानी कुछ इस तरह से बना रहे हैं! वायरल Video देख जरूर आएगी हंसी

एक लड़के ने पाकिस्तान वालों को ट्रोल करते हुए हल्दी ट्रेंड पर एक वीडियो बनाया जो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आजकल सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड चल रहा है जिसे आपने भी खूब देखा ही होगा। आजकल देश में अधिकतर लोग हल्दी ट्रेंड वाला वीडियो बना रहे हैं। जिन लोगों को इस ट्रेंड के बारे में नहीं पता है, पहले उन्हें इसके बारे में बता देते हैं। दरअसल इस ट्रेंड में लोग एक कांच के ग्लास में पानी भर रहे हैं और फिर उस ग्लास को फोन के फ्लैश पर उसे ऑन करके रख दे रहे हैं। इसके बाद वो पानी में एक चम्मच हल्दी डालते हैं और हल्दी जैसे-जैसे खुद ही पानी में नीचे उतरता है, वो देखकर आंखों को बड़ा अच्छा लगता है। इसी कारण यह ट्रेंड काफी वायरल हो गया। अलग-अलग लोग इसे बना रहे हैं। कुछ लोग इसमें भी एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं और कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। खैर अभी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।

पाकिस्तान वालों को शख्स ने ट्रोल किया

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे शख्स ने पाकिस्तान वालों को ट्रोल करने के लिए बनाया है। उसने भी हल्दी वाले ट्रेंड को फॉलो करते हुए वही वीडियो बनाया। उसने भी फोन का फ्लैश ऑन किया, उसने भी उसके ऊपर ग्लास रखा और उसमें हल्दी भी डाला। मगर पाकिस्तान वालों को ट्रोल करने के लिए शख्स ने उस ग्लास में पानी ही नहीं डाला। वो यह दिखाना चाहता है कि पाकिस्तान वालों के पास पानी ही नहीं है कि वो इस ट्रेंड को पानी के साथ कर पाएं इसलिए वो बिना पानी के ही कर रहे हैं। वीडियो काफी मजेदार है और इसी कारण वीडियो वायरल भी हुआ।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Bharatdarshan22 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हल्दी ट्रेंड वाला वीडियो पाकिस्तानी कुछ इस तरह से बना रहे हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 93 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वह और कर भी क्या सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- पानी नहीं है न। तीसरे यूजर ने लिखा- इससे ज्यादा आगे कुछ नहीं कर सकता।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लड़कों की कुकिंग स्किल देखनी है तो ये Video देख लो, कोई नहीं रोक पाएगा अपनी हंसी

छी...छी...छी! ट्रेन के टॉयलेट में चाय की केतली धोते दिखा शख्स, Video देखते ही लोगों का दिमाग हुआ खराब