Video: पानी के बहाव में बहने ही वाला था शख्स, तभी स्विगी और जोमैटो वालों ने कर दिया कमाल
एक शख्स जो बाइक से कहीं जा रहा था अचानक पानी के बहाव के बीच में फंस गया और बहने ही वाला था मगर तभी स्विगी और जोमैटो वालों ने कुछ ऐसा किया जिसकी तारीफ आप भी करेंगे।

आज के समय में कई सारे लोग ऐसे हैं जो कहते हैं कि कलयुग चल रहा है और अब इंसानों में इंसानियत नहीं बची है मगर ऐसा नहीं है। अभी भी इस दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं या फिर रेगुलर न्यूज भी पढ़ते हैं तो हर कुछ दिनों में ऐसी खबरें आप पढ़ते ही होंगे। सोशल मीडिया पर तो हर कुछ दिनों में वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने जोमैटो और स्विगी के कर्मचारियों की तारीफ की है क्योंकि उन्होंने कुछ ऐसा काम किया है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं और फिर मामले की जानकारी देते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर पानी बहते हुए आ रहा है और पानी का बहाव इतना तेज तो है कि वहां से बाइक पर जाते समय इंसान फंस सकता है। ऐसा एक शख्स के साथ हुआ भी। वो बीच में फंस गया और अभी वो पानी के बहाव के साथ बह भी जाता मगर तभी स्विगी और जोमैटो वाले उसे बचाने लगते हैं। उन दोनों के कारण ही वो शख्स बच गया जिसका किसी ने वीडियो बनाया और अब वो वायरल हो रहा है। बस यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में जोमैटो और स्विगी वाले जिस शख्स को बचा रहे हैं वो और पोस्ट करने वाला शख्स एक ही है। ऐसा भी हो सकता है जिसने पोस्ट किया हो, उसने बचाने के बाद वो लोग दूसरे शख्स को बचा रहे होंगे तो उसने तारीफ करने के लिए उनका वीडियो बना लिया हो।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sumitjha__ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए शख्स ने कैप्शन में जोमैटो और स्विगी को टैग करते हुए लिखा, 'बस इतना बताना चाहता था कि आपके राइडर्स ने इस बाढ़ के दौरान न सिर्फ़ खाना पहुँचाया, बल्कि मुझे और मेरी बाइक को तूफ़ानी पानी में बहने से भी बचाया। उन्होंने हैदराबाद में आधी रात को घर पहुंचने की कोशिश कर रहे मेरे जैसे सैकड़ों लोगों के लिए भी यही किया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो का लाखों लोगों ने देख लिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
यह तो बहुत गजब का इंजीनियर लग रहा है! भाई की यूनिक बाइक देख आप भी हो जाएंगे दंग
इन लोगों में तो कुछ ज्यादा ही इंसानियत है, उनकी बातें सुनने के बाद आप भी माथा पकड़ लेंगे