1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आजकल भलाई का जमाना ही नहीं रहा, लड़की को सचेत कर रहा था आदमी मगर मिला ये जवाब, देखें Video

आजकल भलाई का जमाना ही नहीं रहा, लड़की को सचेत कर रहा था आदमी मगर मिला ये जवाब, देखें Video

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक आदमी बाइक पर जाती लड़की को सचेत कर रहा है ताकि उसका एक्सीडेंट न हो जाए मगर लड़की को कोई फर्क ही नहीं पड़ता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@COMMONBS786OM वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जिसका इस्तेमाल अधिकतर लोग कर रहे हैं। यूथ तो सोशल मीडिया पर आपको मिलेगा ही, उसके अलावा बुजुर्ग और बच्चे भी सोशल मीडिया का यूज करते हुए मिल जाएंगे। आप अगर हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते होंगे तो फिर आपने यह भी देखा होगा कि बच्चे और बुजुर्ग लोग भी रील बनाकर पोस्ट करते हैं। आपने फिर यह भी नोटिस किया होगा कि हर दिन कई सारे वीडियो भी वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की बाइक पर एक आदमी के साथ जा रही है। वो पीछे बैठी हुई है और उसकी चुन्नी नीचे लटक रही है। अब यह देख एक आदमी उसे सचेत करता है ताकि उसका एक्सीडेंट न हो जाए। अगर चुन्नी पहिए में फंस जाएगी तो हादसा हो सकता है और इसी लिए वो आदमी उस लड़की को सचेत कर रहा है मगर उस लड़की को ऐसा लगता है कि वो उसे परेशान कर रहा है। अंत में वो लड़की यह कहती है कि आप अपना काम करो। लड़की के इसी जवाब के कारण वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @CommonBS786OM नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि "मैडम आपका दुपट्टा आ रहा है बाइक में" आदमी पीछे से आवाज दे रहा है और मैडम का नखरा देखो तो। खबर लिखे जाने तक वीडियो को डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भलाई करना भी पाप है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों को तो बताना ही नहीं चाहिए, छोड़ देना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- आजकल किसी को सलाह देना भी अपराध है। चौथे यूजर ने लिखा- आजकल भलाई का तो जमाना ही नहीं रहा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पानीपत का तृतीय युद्ध अपने चरम पर है! खेत में लड़ती महिलाओं का Video वायरल, लोगों ने लिए जमकर मजे

महिला को घूमने का था शौक तो ट्रक ड्राइवर से कर ली शादी, Video हो रहा है खूब वायरल