1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Thar वाले की सारी बदमाशी उतार दी! बाइक को कार से कुचल रहा था शख्स और तभी लोगों ने सिखा दिया सबक

Thar वाले की सारी बदमाशी उतार दी! बाइक को कार से कुचल रहा था शख्स और तभी लोगों ने सिखा दिया सबक

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि एक इलाके के कुछ लोगों ने मिलकर थार चालक को ऐसा सबक सिखाया जिसके बाद वो कभी भी बदमाशी नहीं करेगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@VISHALMALVI_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और लोगों को जब भी कुछ नया, अलग या फिर लड़ाई और मारपीट जैसा कुछ दिखता है तो तुरंत ही वो उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और उसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे खुब सारे वीडियो देखे होंगे और कुछ वीडियो ने आपको भी हैरान किया होगा। ऐसे ही वीडियो अकसर वायरल भी होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग रिएक्ट भी करते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जो वायरल हो गया।

थार वाले के साथ लोगों ने क्या किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि थार चालक अपनी कार को रिवर्स में लाते हुए एक बाइक को कुचलने की कोशिश करता है। वो अपनी थार को आगे ले जाता और रिवर्स में लाकर उस बाइक को कुचलता और उस पर चढ़ाता है। कुछ देर यह सब हुआ और तभी अचानक कुछ लोगों ने उसकी थार पर हमला कर दिया। कई सारे लोगों को देखकर थार चालक भी कुछ नहीं कर पाया। अंत में लोगों ने उसकी कार की तो हालत खराब की है, उसे भी इतना मारा कि उसको वहां से बचकर भागना पड़ा। वीडियो में यह भी दिखा कि लोग उसके पीछे भागे हैं मगर आगे क्या हुआ, वो नहीं पता चल पाया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'थार वाले की सारी बदमाशी उतार दी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- छपरी बना दिए इस गाड़ी को अब। दूसरे यूजर ने लिखा- पंचायती मार की बात अलग है। तीसरे यूजर ने लिखा- बन गया नेता। चौथे यूजर ने लिखा- ये हुई न बात। एक अन्य यूजर ने लिखा- थार ड्राइवर का यही इलाज होना चाहिए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

रेल यात्री कृपया ध्यान दें! बंदे का जुगाड़ ट्रेन में सफर करने वालों को आ सकता है पसंद, देखें Video

बारिश का पानी रोकने के लिए काम आया बेटे का मोटापा, Desi Jugaad का ये Video देख यूजर्स भी ले रहे मौज