Desi Jugaad Video: इन दिनों देश दो ही चीजों से परेशान चल रहा है पहला बारिश और दूसरा मोटापा। इन दोनों समस्याओं के बारे में सोशल मीडिया पर तमाम चर्चाएं होती रहती हैं। मगर, ये दोनों समस्याएं एक दूसरे का समाधान भी हो सकती हैं इस बात का अंदाजा शायद आपको भी नहीं होगा। दरअसल, एक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें परिवार ने बारिश का पानी घर में आने से रोकने के लिए बेटे के मोटापे का सहारा लिया। इस वीडियो को देखने के बाद अब यूजर्स भी खूब ठहाके लगा रहे हैं और परिस्थिति के मजे ले रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो
बारिश के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @jayeetabhardwaj नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है कि, 'मोटे लोगों को कम मत समझना।'इस वीडियो में हष्ट—पुष्ट शरीर का एक लड़का घर की चौखट पर बैठा है ताकि बारिश का तेज पानी घर के अंदर न घुस जाए। वहीं, उसके ठीक पीछे खड़ी महिला पानी को वाइपर से पीछे धकेल रही है। वीडियो के ओवरलैप टेक्स्ट में लिखा है कि, 'घरवाले बोलते थे कि मोटा किसी काम का नहीं।'
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 18 हजार लोगों ने लाइक किया है और 154 लोगों अब तक कमेंट किए हैं। कमेंट में एक यूजर ने लिखा है कि, 'देखो वक्त आज आप काम आ गए।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'सही है काम तो आया।' तीसरे यूजर ने लिखा है कि, 'भाई तू दिल्ली आजा।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Optical Illusion: बिपाशा और शाहिद तो दिख जाएंगे, मगर क्या इस फोटो में छिपी दूसरी हसीना को पहचान पाएंगे आप
अरे दादा ! गांव वालों के सामने ब्याह रचाकर पति के पैर छूने लगी लड़की, फिर मां ने बल्ले से दनादन दिया आशीर्वाद , VIDEO