1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहा था लड़का, अचानक आया दिल का दौरा और हो गई मौत, देखें Video

दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहा था लड़का, अचानक आया दिल का दौरा और हो गई मौत, देखें Video

आज के समय में दिल का दौरा पड़ने से होने वाली मौतों के मामले काफी बढ़ते जा रहे हैं। अभी भी एक ऐसी ही खबर आई है जिसमें दोस्तों के साथ खेलते समय एक युवक को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई।

Heart Attack- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बैडमिंटन खेलते समय युवक को आया हार्ट अटैक

जिंदगी जितनी ही प्यारी और खूबसूरत होती है, मौत उतना ही डरावना मगर एक परम सत्य भी है। इंसान अभी खुशी के साथ खेल कूद रहा होता है, दोस्तों और परिवार के साथ समय बिता रहा होता है, ऑफिस में काम कर रहा होता है मगर अगले ही पल कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी कल्पना किसी ने कभी नहीं की होती है। कौन सा पल इंसान का आखिरी बनकर उसके सामने आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसा ही कुछ एक युवक के साथ हुआ जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो फिर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। आइए पहले आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया और उसके बाद आपको वीडियो दिखाते हैं।

वीडियो में आखिर क्या दिखा?

अभी जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आता है कि एक बंदा अपने कुछ दोस्तों के साथ एक कोर्ट में बैडिमंटन खेल रहा है। सब कुछ अच्छा चल रहा है। तभी इस बंदे से शटल मिस होता है और वो पीछे जाकर गिरता है। वो लड़का अभी वो शटल लेने के लिए जाता है। वो शटल को उठाकर अभी आगे जा ही जा रहा था कि अचानक वो जमीन पर गिर जाता है। यह देखते ही उसके दोस्त तुरंत भागकर उसके पास आते हैं। दूसरे लोग भी जो बैडमिंटन खेल रहे थे, वो सभी उसके पास आते हैं और उसे क्या हुआ, यह जानने की कोशिश करते हैं। वीडियो में इतना ही नजर आता है।

आप यहां देखें वह वीडियो

आपको बता दें कि यह मामला नागोले के स्टेडियम का है जहां एक 25 वर्षीय राकेश नाम का युवक बैडमिंटन खेल रहा था और उसे अचानक दिल का दौरा पड़ा। अचानक दिल का दौरा पड़ने से वो नीचे गिर गया। इसके तुरंत बाद उसके दोस्त उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। राकेश हैदराबाद में एक निजी कंपनी में काम करता था।

ये भी पढ़ें-

गुस्सैल गाय का निशाना बन गई पैदल चलती लड़की, Video भी हो रहा है वायरल

ये देखिए बिहार में कुत्ते को मिला उसका निवास प्रमाण पत्र, तस्वीर वायरल होते ही DM ने की ये कार्रवाई