सोशल मीडिया पर हर कुछ दिनों में कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल हो ही जाता है जिसमें नजर आता है कि कैसे कोई आवारा पशु किसी शख्स या फिर बच्चे पर हमला कर देता है। कई सारे वीडियो में दिखता है कि आवारा कुत्ते किसी पर हमला कर देते हैं। कभी आवारा गाय या फिर बैल लोगों पर अचानक हमला कर देता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया और उसके बाद आपको बताएंगे कि वीडियो को देखने के बाद लोगों ने क्या कमेंट किया है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि तीन लड़कियां एक साथ कहीं जा रही हैं। वो अभी रुकी थी कि उन्हें नजर आता है कि पीछे से एक गाय उनकी तरफ आ रही है। अब उस गाय को देखते ही वो सभी भागने लगते हैं। दो लड़कियां दो तरफ चली जाती हैं मगर एक लड़की एक भागने के दौरान गिर जाती है। अब जो लड़की गिरती है, गाय उसी पर हमला कर देती है। लोग उसे भगाने की कोशिश करते हैं मगर वो उन्हें डराती तो है मगर उन पर हमला नहीं करती है। वो लड़की जो गिरी थी, फिर से उसकी तरफ ही भागती है मगर वो अपनी दोस्त के साथ एक बाइक के पीछे थी तो इस बार बच जाती है। उसके बाद कुछ लोग उस गाय को वहां से भगाते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 65 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- निजी दुश्मनी लगती है। दूसरे यूजर ने लिखा- देखकर लगता है कि टारगेट सिर्फ वो काले पर्स वाली लड़की ही थी। तीसरे यूजर ने लिखा- बेचारी लड़की। वहीं पोस्ट में गाय को बैल बताया है तो कमेंट में बहुत सारे लोगों ने इसे करेक्ट किया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये देखिए बिहार में कुत्ते को मिला उसका निवास प्रमाण पत्र, तस्वीर वायरल होते ही DM ने की ये कार्रवाई
भाभी ने क्या दिमाग लगाया! महिला का वायरल Video जरा आप भी देखिए, यही कहेंगे