सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। कोई मजेदार वीडियो पोस्ट करता है तो कोई जुगाड़ का वीडियो पोस्ट करता है। कभी हंसी-मजाक के वीडियो देखने को मिलते हैं तो कभी लोगों की अतरंगी हरकत के वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आते हैं। आप भी तो तरह-तरह के वीडियो देखते होंगे। आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन इन्हीं सब वीडियो में से कुछ वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो किसी जिम का है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा जो वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि जिम के अंदर लड़के अपने-अपने एक्सरसाइज में लगे हुए हैं। वहीं पर एक लड़का बैक के लिए एक एक्सरसाइज कर रहा है। जब वो बैक की एक्सरसाइज कर रहा था, तब जिम में 'मेरा इंतकाम देखेगी' बज रहा है। अब आमतौर पर जिम में लोग ऐसे ही गाने सुनते हैं ताकि जोश बढ़े और ज्यादा से ज्यादा वजन उठा सके। मगर इस भाई का दुख शायद कुछ ज्यादा ही था जो गाना बजते ही देखने को मिल गया। गाना बजते ही वो अलग ही जोन में आ गया और जोश-जोश में एक्सरसाइज किए जा रहा है। वह यह भी नहीं देख रहा है कि वो गलत कर रहा है या फिर नहीं। किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @itsmanish80 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कोई तो रोक लोग या गाना चेंज कर दो भाई, ज्यादा जोर लगाना ठीक नहीं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अब तो नहीं रुकने वाला है यह। दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है आज ही बॉडी बना के रहेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है बंदी ने कंकाल कह कर छोड़ दिया होगा। चौथे यूजर ने लिखा- एंबुलेंस तैयार रखे इनके लिए।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
आपने ये नहीं देखा तो फिर क्या ही देखा, इस Video हर कुछ दिनों में हो जाता है वायरल
सड़क पर चलते बंदे से मजे ले रहे थे 2 दोस्त मगर वो बंदा इन पर ही पड़ गया भारी, देखें Video