सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है। ये दुनिया अपने यूजर्स को कभी भी बोर नहीं होने देता है। हर दिन लोग कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं, जिन्हें आप और हम अपने अकाउंट से देखते ही हैं। आप अगर हर दिन कुछ समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन पोस्ट होने वाले वीडियो में से कुछ वायरल भी होते हैं। जुगाड़, लड़ाई, ड्रामा और अतरंगी हरकत के खूब सारे वीडियो वायरल होते हैं मगर सबसे ज्यादा हंसी और मजाक के ही वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा खड़ा है जिसके सामने एक दूसरा शख्स माइक लेकर खड़ा है। माइक वाला बंदा कुछ पूछता नहीं है मगर दूसरा आदमी बोलता है, 'आप खुद देखिए न सर, यहां इंसानों के भी डॉक्टर हैं और जानवरों के भी। अगर फलों के भी डॉक्टर होते न तो लंगड़ा आम आज अपने पैर पर खड़ा हो सकता था।' जब वो आदमी बोलना शुरू करता है तो लगता है कि कुछ गंभीर बात करेगा मगर अंत हर किसी को हंसने पर मजबूर कर देगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MukeshSLive नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई की बात तो बिल्कुल सही है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी इसी तरह के फनी कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा- लंगड़ा आम की तो प्रॉब्लम ही कुछ और है। दूसरे यूजर ने लिखा- हां भाई तुम्हारी बात तो सही है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ने इस बार दिल की बात सीधी कलेजे पर रख दी।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
खेत में ट्रैक्टर चला रहे नानू से मिलने आईं नन्हीं परियां, बच्चियों को देखते ही दूर हो गई सारी थकान