पूरी दुनिया में दुबई एक ऐसा शहर है जो अपनी शान-ओ-शौकत के लिए जाना जाता है। यहां पर दुनिया भर के इन्वेस्टर्स पैसा बनाने के लिए अपना पैसा लगाते हैं। दुबई जितनी हाईटेक सिटी है उतनी ही ये साफ-सुथरी जगह भी है। लेकिन जो सबसे बड़ा सवाल है कि चारों तरफ से रेत से घिरा यह शहर क्या सच में साफ-सुथरी है। इसी सवाल का जवाब जानने के लिए एक लड़के ने खुद इस चीज का अनुभव लेने का फैसला किया। लड़के ने अपने इस अनुभव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
लड़के ने ऐसे परखा दुबई की स्वच्छता
दुबई की साफ-सफाई को परखने के लिए लड़के ने यहां की सड़कों पर एक सफेद मोजा पहनकर पूरा दिन घूमने का फैसला किया। जिसके बाद वह सिर्फ सफेद मोजे में ही पूरे शहर में जगह-जगह पर घूमा। लड़के के इस एक्सपेरिंमेंट का यहीं मकसद था कि क्या दुबई की सड़कें इतनी साफ हैं जिससे उसके सफेद मोजे गंदे ना हों। यानी लड़का यह टेस्ट कर रहा था कि दुबई में सिर्फ सफेद मोजे पहनकर घूमने पर उसके मोजा कितना गंदा होता है। इससे उसे शहर कितनी साफ-सुथरी है, वो भी पता चल जाएगा। इस वीडियो को @lovindubai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।
मोजे पर ही घूम डाला पूरा शहर
वीडियो को शुरुआत में ही लड़का बुर्ज खलीफा के आस-पास की सड़कों पर घूमते दिखाई देता है। धीरे-धीरे उसने मॉल्स , टॉयलेट और गलियों में भी सफर किया। लड़के के पीछे चल रहा कैमरमैन उसके हर एक कदम को फॉलो कर रहा था। पूरा दिन मोजे पर शहर में घूमने के बाद वह लड़का अपने घर की ओर लौटता है और कैमरे के सामने अपने मोजे को निकाल कर यह चेक करता है कि उसका मोजा अब तक कितना गंदा हुआ है। जैसे ही लड़के की नजर मोजे के ऊपर जाती है, वैसे ही वह यह देख कर हैरान हो जाता है कि उसका मोजा अभी भी उसी तरह चमक रहा है। जैसे उसके शहर घूमने से पहले पहना था। यानी मोजा अभी भी चमक रहा था और जरा सा भी गंदा नहीं हुआ था। इस नतीजे से तो यह साफ हो गया कि दुबई साफ सफाई के मामले में भी अव्वल है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
किसी दूसरी दुनिया की लगती है धरती पर मौजूद ये चीज, मानो प्रकृति ने खुद बनाई हो यह कलाकृति
100 साल से भी ज्यादा वक्त से जल रहा है ये बल्ब, जानें अब तक यह खराब क्यों नहीं हुआ