1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चार साल बाद बेंगलुरु लौटे व्यक्ति को बिजली कटौती से लगा गहरा सदमा, एक्स पर शेयर किया दर्द

चार साल बाद बेंगलुरु लौटे व्यक्ति को बिजली कटौती से लगा गहरा सदमा, एक्स पर शेयर किया दर्द

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में चार साल बाद बेंगलुरु लौटे व्यक्ति को बिजली कटौती से गहरा सदमा लगा।

Bengaluru Moments Post, Bengaluru Lifestyle Post, Bengaluru - India TV Hindi
Image Source : PEXELS बेंगलुरु के शख्स की पोस्ट वायरल।

हैदराबाद में चार साल बिताने के बाद हाल ही में बेंगलुरु लौटे एक व्यक्ति को शहर की बार-बार होने वाली बिजली कटौती ने गहरा सदमा पहुंचाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए सवाल किया कि इतने बड़े और विकसित शहर में बिजली की लगातार बाधाओं को हमने कैसे सामान्य मान लिया।  अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

एक्स पर बयां किया दर्द 

एक्स पर @MachaiahKA नामक हैंडल से इस पोस्ट को शेयर किया गया है। पोस्ट में वे लिखते हैं कि, 'हैदराबाद में चार साल बिताने के बाद मैं वापस बैंगलोर आ गया हूं। हमारे शहर का बुनियादी ढांचा बेहद खराब है। बैंगलोर जैसे बड़े शहर में निर्बाध बिजली कैसे नहीं मिल सकती? आज सुबह 5 बजे से हम बैकअप बिजली पर चल रहे हैं। कूर्ग में तो हमें इसकी आदत है, लेकिन बैंगलोर में यह स्थिति सामान्य कैसे हो गई?' पोस्ट में उन्होंने शहर के बुनियादी ढांचे पर सवाल उठाया। सुबह 5 बजे से उनका घर बैकअप पावर पर चल रहा था। बेंगलुरु आईटी हब और भारत का टेक कैपिटल माना जाता है, फिर भी निर्बाध बिजली आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव कई निवासियों के लिए रोजमर्रा की समस्या बन चुका है। कई लोग इनवर्टर या जनरेटर पर निर्भर रहने को मजबूर हैं, जो अतिरिक्त खर्च और प्रदूषण बढ़ाता है।  

BESCOM ने यूजर को किया कॉल

इस पोस्ट में सकारात्मक पहलू यह रहा कि पोस्ट वायरल होने के बाद किसी ने BESCOM (बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड) को टैग किया। BESCOM ने एक्स पर यूजर से पूछा कि, 'कृपया आगे की सहायता के लिए अपना संपर्क नंबर और पूरा डाक पता प्रदान करें।' यूजर मचायाह कालेनगाडा ने बाद में अपडेट में लिखा कि अधिकारियों ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई की। उन्हें BESCOM से कॉल आया, जिसमें पूछा गया कि बिजली बहाल हुई या नहीं। उन्होंने @NammaBESCOM  को बधाई दी और उनकी त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की। उन्होंने लिखा, 'मेरी शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए मैं @NammaBESCOM को बधाई देता हूं। बिजली बहाल हुई है या नहीं, यह स्पष्ट करने के लिए मुझे उनका फोन आया था।' 

यूजर्स ने भी वायरल पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया 

इस पोस्ट ने जल्दी ही यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया। कई यूजर्स ने अपनी समान शिकायतें साझा कीं। कुछ ने कहा कि कई क्षेत्रों में लंबी कटौतियां आम हैं। रखरखाव कार्यों, बढ़ती मांग और पुराने ग्रिड को अक्सर वजह बताया जाता है।  एक यूजर ने लिखा कि, 'क्या बीएलआर में आपको सिर्फ निर्बाध बिजली की समस्या का सामना करना पड़ता है??? आपकी उम्मीदें बहुत कम होंगी।' 

एक अन्य व्यक्ति ने चुटकी लेते हुए कहा, 'मैं सहमत हूं, इस तरह के एक बड़े शहर में बिजली कटौती होना अजीब बात है।'

तीसरे ने लिखा कि, 'कौन सा इलाका, भाई… पिछले साल, मेरे इलाके में शायद 4-5 बार बिजली गुल हुई थी, वो भी भारी बारिश की वजह से!!! बस BESCOM को फोन करो और समस्या का पता लगाओ।' 

चौथे यूजर ने लिखा कि, 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि आपको इस समस्या का सामना क्यों करना पड़ा... मुझे लगता है कि इस साल बिजली की आपूर्ति असाधारण रही है... मई में कुछ मौकों को छोड़कर; हमारे यहां बिजली कटौती बिल्कुल नहीं हुई है।'

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
बेंगलुरु के कपल ने शेयर किए 5 फाइनेंशियल रूल, बताया बजट में घर चलाने का तरीका; Video हो रहा वायरल