A
Hindi News वायरल न्‍यूज शादी में शामिल होने गए अंकल जी ने कह दी इतनी गहरी बात कि Video ही हो गया वायरल, आप भी देखिए

शादी में शामिल होने गए अंकल जी ने कह दी इतनी गहरी बात कि Video ही हो गया वायरल, आप भी देखिए

एक अंकल जी का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उस वीडियो में उन्होंने ऐसी गहरी बात कही है कि उसे सुनने के बाद कई सारे लोग उनसे सहमत हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : IG/THEPOSITIVE_PEOPLE वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

अब तो हर किसी के हाथ में फोन है और उस फोन में इंटरनेट का रिचार्ज भी अच्छा-खासा रहता है। अब लोगों के पास इंटरनेट का रिचार्ज है तो वो सोशल मीडिया का भी खूब यूज करते हैं और कई सारे लोग सोशल मीडिया पर अपने मन की बात भी साझा किया करते हैं। कुछ लोग टेक्स्ट में अपनी बातें कहते हैं तो कई सारे लोग वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं और अगर उनकी बातें लोगों का ध्यान खींच लेती हैं तो फिर उसका वायरल होना तय होता है। अभी भी एक अंकल जी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में अंकल ने क्या बोला?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें अंकल जी बोलते हैं, 'मैं अभी जयपुर के एक नामी 5 स्टार होटल में बैठा हूं। मैं एक शादी में आया हुआ था। वीडियो बनाने के पीछे कारण है। अभी 37 लाख 40 हजार रुपए का अमाउंट साइन किया है। आप मुझे ये बताई कि 4 घंटे के लिए 40 लाख रुपए दे दिए, कोई बात नहीं लेकिन ये जो शादी हुई है वो कितने घंटे चलेगी, कितने साल चलेगी किसी को नहीं पता है। इस वीडियो के जरिए मेरा संदेश यही है कि भाई लोग शादी का फंक्शन सिंपल रखो। जो लोग आपके गम में साथ हों, उन्हें खुशी में साथ रखो और शादी को पूरी जिंदगी एक इवेंट बनाकर रखो। ये एक दिन का इवेंट नहीं होना चाहिए, ये पूरी जिंदगी चलना चाहिए।' इसके बाद उन्होंने खाने के प्लेट की भी बात की। उसकी कीमत बताते हुए कहा कि मैंने जरा सा खाना खाया। ये सब पैसे की बर्बादी है। इसकी FD करवाकर अपनी बेटी को दे दो।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर thepositive_people नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसने मुझे फिर से, फिर से और फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- मगर फिर भी कोई इसे गंभीरता से नहीं लेगा और लोगों को खुश करने के लिए पैसे बर्बाद करेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- सहमत हूं सर, इतने में प्लॉट आ जाती है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Video: इटली के टूरिस्ट ने शेयर किया कर्नाटक के जू का वीडियो, लिखा- 'यहां मैं विदेशी जानवर हूं'

बीरबल के दिमाग में भी नहीं आ सकता ऐसा तगड़ा जुगाड़, आप भी देखिए वायरल Video