1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: इटली के टूरिस्ट ने शेयर किया कर्नाटक के जू का वीडियो, लिखा- 'यहां मैं विदेशी जानवर हूं'

Video: इटली के टूरिस्ट ने शेयर किया कर्नाटक के जू का वीडियो, लिखा- 'यहां मैं विदेशी जानवर हूं'

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 01, 2025 05:01 pm IST,  Updated : Dec 02, 2025 10:44 am IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय लोग जू में विदेशी नागरिक के साथ फोटो खिंचा रहे हैं। इस दौरान कर्नाटक के स्थानीय लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Viral Video- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM/LORENZO NOVA NOBILIO

इटली के रहने वाले ट्रवल इन्फ्लुएंसर ने कर्नाटक का एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोडगू जू में बनाए गए इस वीडियो में दिखाया गया है कि कर्नाटक के स्थानीय लोग जू में विदेशी नागरिक के साथ फोटो खिंचा रहे हैं। इस पर मजेदार कमेंट करते हुए इटली के इन्फ्लुएंसर ने लिखा कि यहां पर वह विदेशी जानवर था।

इटली के कंटेंट क्रिएटर लोरेंजो नोवा वोबीलियो ने इंस्टाग्राम पर जू का वीडियो शेयर किया है। वह भारत घूमने के लिए आया था। वीडियो में वह जू के अंदर दाखिल होता नजर आ रहा है और दर्शकों को बताया है कि भारत में वह एक जू देखने गया था। हालांकि, स्थानीय लोगों की रुचि जानवरों से ज्यादा इटली के नागरिक में थी। ये लोग फोटो क्लिक करने के लिए उसे चारो तरफ से घेर चुके थे। इसका वीडियो शेयर करते हुए इन्फ्लुएंसर ने लिखा, "मैं ही वह विदेशी जानवर था, जिसे देखने के लिए सभी लोग आए थे।"

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद इंस्टाग्राम पर लोग खूब मजे ले रहे हैं। इसे हजारों व्यूज़ मिले और कमेंट सेक्शन में जबरदस्त रिएक्शन आए। कई यूजर्स ने इस मजेदार बातचीत पर कमेंट किया। एक व्यूअर ने लिखा कि इस हफ्ते मैंने जो सबसे मजेदार चीज देखी है, वो यही क्लिप है। दूसरे ने कहा कि यह इतना सही था क्योंकि विदेशी लोग यहां सेलिब्रिटी बन जाते हैं। तीसरे यूजर ने कहा कि इस पल ने मेरा पूरा दिन बना दिया। किसी और ने कहा कि यह अब तक की सबसे ज्यादा इंडियन चीज थी और बहुत अच्छी। एक और यूजर ने लिखा कि वीडियो “इस बात का सबूत है कि टूरिस्ट हमेशा मेन अट्रैक्शन होते हैं”। एक व्यक्ति ने कहा कि वे “यह देखकर बेकाबू होकर हंस रहे थे कि यह बातचीत कितनी प्यारी थी। एक और ने यह कहकर बात खत्म की कि क्लिप “प्योर गोल्ड” थी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें-

बीरबल के दिमाग में भी नहीं आ सकता ऐसा तगड़ा जुगाड़, आप भी देखिए वायरल Video

जुगाड़ करने के चक्कर में लोग कुछ भी कर रहे हैं, इन लोगों का Video देख समझ जाएंगे आप

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।