1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रेलवे कर्मचारी के फ्लैट पर यूज्ड कंडोम, लड़की के बाल समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद, देख दंग रह गई पुलिस

रेलवे कर्मचारी के फ्लैट पर यूज्ड कंडोम, लड़की के बाल समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद, देख दंग रह गई पुलिस

छत्तीसगढ़ पुलिस ने भिलाई में रहने वाले एक रेलवे कर्मचारी के फ्लैट पर छापा मारा। जहां उन्हें यूज्ड कंडोम, लड़की के बाल और बम बनाने के समान समेत कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं।

घर में पुलिस ने मारा छापा- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA घर में पुलिस ने मारा छापा

छत्तीसगढ़ के भिलाई में रेलवे कर्मचारी के फ्लैट पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। पुलिस को मौके पर पहुंचकर फ्लैट से जो कुछ भी मिला, उसे देखकर पुलिस भी सकते में आ गई। पुलिस को आरोपी के घर से भारी मात्रा में अय्याशी की चीजों समेत कई तरह के आपत्तिजनक सामान मिले हैं। आरोपी का नाम कमल किशोर है और वह बिलासपुर में रेलवे ग्रेड-2 का कर्मचारी है। बता दें कि, आरोपी के फ्लैट से सैकड़ों की संख्या में पुराने मोबाइल, बैट्री, ताले, सिम, लड़की के बाल, यूज्ड कंडोम, बम बनाने का समान और रेल हादसों से जुड़ी खबरों की पेपर कटिंग बरामद हुई है। मामले को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी कमल किशोर 500 रुपए में कपल्स को एक दिन के लिए रूम भी किराए पर देता था। छापेमारी के बाद पुलिस ने आरोपी कमल किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। 

पड़ोसियों ने की शिकायत

मामला भिलाई की पॉश कॉलोनी चौहान ग्रीन वैली का बताया जा रहा है। जहां फ्लैट का मालिक कमल किशोर रेलवे में ग्रेड-2 का कर्मचारी है। कमल किशोर ने अपने फ्लैट को OLX और एक फर्जी OYO वेबसाइट पर 500 रुपये प्रतिदिन के किराए पर देने का विज्ञापन दिया था। कॉलोनीवासियों को फ्लैट में अजनबी लोगों की लगातार आवाजाही पर शक हुआ। जिसके बाद कॉलोनी में ही रहने वाले एक युवक और युवती  ग्राहक बनकर फ्लैट का जायजा लेने आए। जहां उन्होंने फ्लैट पर संदिग्ध गतिविधियां देख इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। इसके बाद कमल किशोर ने उस युवक और युवती को कमरे में बंद कर दिया। जब कॉलोनीवासियों ने शोर सुना तब वे जमा हुए और उन्होंने पुलिस को बुला लिया।

फ्लैट पर मिली बम बनाने की सामग्री का सुन खौफ में आए कॉलोनीवासी

पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर आरोपी कमल किशोर को हिरासत में ले लिया। पुलिस को फ्लैट से बरामद रजिस्टर में रेल हादसों की कटिंग्स के साथ कमल की हस्तलिखित टिप्पणियां मिलीं, जिसने मामले को और भी रहस्यमय बना दिया। वहीं फ्लैट पर मिले बम बनाने की सामग्री को लेकर स्थानीय लोग डरे-सहमे भी हुए हैं। स्थानीय निवासी निर्मला ने बताया कि बम बनाने की सामग्री से डर का माहौल बना हुआ है। कॉलोनी वाले बैचलर युवक-युवतियों की जांच की मांग कर रहे हैं। ग्रीन वैली सोसाइटी के प्रभारी पी एस एन राव ने बताया कि उन्हें लंबे समय से फ्लैट में संदिग्ध गतिविधियों का शक था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पूरे मामले की पुलिस जाँच कर रही है।

(छत्तीसगढ़ के भिलाई से सिकंदर खान की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

अवैध धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए सीएम साय की दो टूक, कहा- 'छत्तीसगढ़ में बनाया जाएगा सख्त कानून'

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एआई डाटा सेंटर पार्क का शिलान्यास, कहा- छत्तीसगढ़ की AI क्रांति देश के लिए बनेगी मॉडल