अमेरिकन सिंगर मैरी मिलबेन ने सभी भारतवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। इस खास अवसर पर मैरी मिलबेन ने कहा कि उनकी तरफ से गाई गई यादगार आरती 'ओम जय जगदीश हरे' एक बार फिर लोगों के घरों और दिलों में गूंजेगी। अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए इसको लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट किया।
मैरी मिलबेन ने दी दिवाली की बधाई
अपने X पोस्ट में मैरी मिलबेन ने लिखा, 'रविवार को दुनियाभर में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर पेश किया गया यादगार भजन 'ओम जय जगदीश हरे' एक बार फिर लोगों के घरों और दिलों में गूंजेगा।' साथ ही मैरी मिलबेन ने पेशकश देखने के लिए लोगों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ने का आह्वान किया।
चर्च में गाते हुए बड़ी हुई हैं मैरी मिलबेन
जान लें कि अमेरिका की मशहूर सिंगर मैरी मिलबेन पहले भी 'ओम जय जगदीश हरे' आरती गा चुकी हैं। उन्होंने भारत के लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। मैरी मिलबेन ने म्यूजिक के सेक्टर में अपने करियर को लेकर कहती हैं कि म्यूजिक के लिए मेरी रुचि मेरी जिंदगी के काफी शुरुआत में ही हुई। एक क्रिश्चियन महिला होने के नाते मैं धार्मिक माहौल में पली-बढ़ी हूंई। मेरी मां ने सिंगल मदर की तरह 4 बच्चों को पाला। उन्होंने करीब 20-30 साल तक मंत्रालय में काम किया। हम चर्च में गाना गाते हुए बड़े हुए हैं।
जॉर्ज बुश के दफ्तर में काम कर चुकी हैं मैरी
अमेरिकी सिंगर मिलबेन कहती हैं कि म्यूजिक की शुरुआत स्कूल से नहीं, बल्कि चर्च से हुई। म्यूजिक के लिए प्यार के कारण मैंने कॉलेज में भी पढ़ाई की और फिर अपने म्यूजिक के क्षेत्र में ही अपना करियर भी बनाया। उन्होंने आगे कहा कि म्यूजिक मेरी पहली पसंद नहीं थी। मैंने व्हाइट हाउस में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के दफ्तर में वहां पर सबसे छोटे स्टाफ के रूप में काम किया। वहां पर मुझे गाने का अवसर मिला। वहां से संगीत के क्षेत्र में मेरा करियर शुरू हुई।
भारत में खास जुड़ाव रखती हैं मैरी मिलबेन
भारत से अपने लगाव को लेकर सिंगर मैरी मिलबेन कहती हैं कि आप किस संस्कृति, धर्म, भाषा और देश से हैं, इससे कोई अंतर नहीं होता है। भारत में लोग एक-दूसरे से इंसानियत से जुड़े हुए हैं। अपने पड़ोसी को प्यार करना, उनका ध्यान रखना, परिवार के सभी मेंबर्स से प्यार करना, दयालु होना, ये सभी वैल्यू आपको जोड़कर रखते हैं। मैरी मिलबेन वही सिंगर हैं जिन्होंने पीएम मोदी के सामने आते ही उनके पैर छू लिए थे।
(इनपुट- IANS)
ये भी पढ़ें- व्हाइट हाउस में भी दिवाली का जश्न, भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा