1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पकौड़े के साथ हरी चटनी नहीं मिली तो छिड़ गया महायुद्ध, दनादन चले लात-घूंसे; Video हो रहा Viral

पकौड़े के साथ हरी चटनी नहीं मिली तो छिड़ गया महायुद्ध, दनादन चले लात-घूंसे; Video हो रहा Viral

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दावा है कि, यहां पर पकौड़े के साथ हरी चटनी मांगने पर दुकानदार ने मीठी चटनी दे दी जिस पर विवाद शुरू हो गया। वीडियो हापुड़ का बताया जा रहा है।

hapur pakoda shop video, hapur pakoda chutney fight, hapur fight video, hapur viral video- India TV Hindi
Image Source : X/@NIDHISJ2001 मारपीट का वीडियो वायरल।

छोटी-सी बात पर बड़ा विवाद...दरअसल,पकौड़ों के साथ हरी चटनी की जगह मीठी इमली की चटनी मिलने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दावा है ​कि, उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में ये घटना हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे, बेल्ट, पत्थर और यहां तक कि पकौड़े तलने वाली बड़ी लोहे की छलनी से हमला करते दिख रहे हैं। इस झड़प में चार लोग घायल हुए हैं। 

एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो 

एक्स पर इस वीडियो को @nidhisj2001 नामक हैंडल से शेयर किया गया है।  घटना धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा गांव में हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक ब्रेड पकौड़ा दुकान पर कुछ ग्राहकों को हरी (तीखी) चटनी के बजाय मीठी इमली की चटनी परोस दी गई। इससे नाराज ग्राहकों के एक गुट ने दुकानदार पर हमला बोल दिया। दुकानदार के बचाव में आसपास के लोग जुट गए और देखते ही देखते सड़क पर दो गुटों के बीच खुला संघर्ष शुरू हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग एक-दूसरे को धक्का-मुक्की कर रहे हैं, टी-शर्ट खींच रहे हैं और कपड़े फाड़ रहे हैं। एक व्यक्ति की शर्ट चिथड़े-चिथड़े हो गई।  

वीडियो में सबसे चौंकाने वाली चीज 

वीडियो में सबसे चौंकाने वाला पल तब आता है जब एक व्यक्ति पकौड़े बनाने में इस्तेमाल होने वाली बड़ी लोहे की छलनी उठाकर दूसरे व्यक्ति के सिर पर वार करता है, जिससे वह कुछ पल के लिए स्तब्ध रह जाता है। कुछ लोगों के हाथों में बेल्ट और पत्थर भी दिख रहे हैं। बीच में एक महिला बीच-बचाव की कोशिश करती नजर आती है, लेकिन झगड़ा नहीं रुकता। आसपास के लोग सहमे हुए इस पूरे घटनाक्रम को देखते रह जाते हैं। 

पुलिस ने दी प्रतिक्रिया 

पुलिस के अनुसार, 'थाना धौलाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देहरा मे सजातीय 02 पक्षों के मध्य पैसो के लेनेदेन को लेकर आपस में मारपीट/झगड़ा हुआ है, चोटिल दो व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। मौके पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।'  

Image Source : X/@hapurpoliceहापुड़ पुलिस की एक्स पोस्ट।

यूजर्स को याद आया ‘बैटल ऑफ बागपत’

यह घटना 2021 के प्रसिद्ध ‘बैटल ऑफ बागपत’ की याद दिला रही है, जिसमें चाट को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई थी और ‘आइंस्टीन चाचा’ नाम का एक शख्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अब लोग इसे ‘वॉर ऑफ हापुड़’ या ‘बैटल ऑफ हापुड़ 2.0’ कह रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा कि छोटी-सी चटनी पर इतना बड़ा विवाद देखकर हैरानी होती है। कई ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया, तो कुछ ने हिंसा की निंदा की।
गौरतलब है कि, इससे पहले रेलवे स्टेशन पर जमकर लात-घूंसे चलाते 2 गार्ड का वीडियो वायरल हुआ था। 

ये भी पढ़ें - 

बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए फल लेकर पहुंचा था शख्स, छीनाझपटी-लूट से हुआ निराश; Video में देखें रिएक्शन