A
Hindi News वायरल न्‍यूज UP: गर्दन में खुजली के बहाने से महिला ने पार कर दी सोने की चेन, सीसीटीवी में कैद Video हुआ Viral

UP: गर्दन में खुजली के बहाने से महिला ने पार कर दी सोने की चेन, सीसीटीवी में कैद Video हुआ Viral

Viral Video: सोशल मीडिया पर ज्वैलरी के एक शोरूम से सोने की चेन चोरी महिला का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में आप महिला को शातिराना अंदाज में चोरी करते हुए देख सकते हैं।

woman stolen gold chain video, woman stolen chain in mau, mau woman stolen gold chain, theft video- India TV Hindi Image Source : VIDEO GRAB शोरूम से चेन चोरी करती महिला।

Viral Video: इंस्टाग्राम और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपने चोर, बदमाश और टप्पेबाजों के कई वीडियो देखे होंगे। इन वीडियोज में ऐसे सभी आरोपितों की करतूत कैद होती हुई दिखती है। पुलिस भी ऐसे शातिरों पर जल्द से जल्द एक्शन लेती है मगर उससे पहले ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया सामने आया है। ये वीडियो मऊ जिले के थाना दक्षिण टोला से सामने आया है जहां के मिर्जाहादीपुरा क्राउन ज्वेलर्स शोरूम में एक महिला चेन चोरी करते हुए दिखी। चोरी की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई और अब वायरल हो रही है। 

सीसीटीवी में कैद हुई हरकत 

उत्तर प्रदेश के वायरल मऊ जिले से सामने आए इस वीडियो में दो महिलाएं और एक पुरुष शोरूम में गहने खरीदने के बहाने आए थे। इसके बाद शोरूम के स्टाफ द्वारा बाकायदा ज्वैलरी भी दिखाई जाने लगी। सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिसमें कि एक महिला द्वारा गर्दन में खुजली करने के बहाने एक सोने का चेन पीछे की तरफ रखने का प्रयास करती है, लेकिन वह सरक कर बैठे हुए कुर्सी के गद्दी पर गिर जाती है। वह बड़ी ही चालाकी से बैठने के बहाने सरक कर कुर्सी पर गिरे गहने पर बैठ जाती है। 

पुलिस ने शुरू की तलाश   

जब इस घटना के बारे में दुकान के स्टाफ को पता चला तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज से चोरी के बारे में सच सभी के सामने आ गया। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

(मऊ से राकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- 
Video: क्लास में 'कौन बनेगा करोड़पति' खेलकर बच्चों ने किया रिवीजन, टीचर की इस ट्रिक को दनादन मिले Likes और Views 

VIDEO: जब कनाडाई शख्स ने पहली बार चखा 'सोन पापड़ी' का स्वाद, ऐसा मजेदार रिएक्शन दिया कि तुरंत वायरल हो गया