सोशल मीडिया बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है। यहां हर दिन ऐसे कई सारे वीडियो, फोटो या फिर स्क्रीनशॉट वायरल होते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों का मूड पूरी तरह से फ्रेश हो जाता है क्योंकि वो बहुत ही मजाकिया कंटेंट होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वायरल कंटेंट आते ही होंगे जिसमें कई सारे वीडियो तो कई सारे फोटो या स्क्रीनशॉट रहते होंगे। अभी भी पोस्ट नजर आया जिसमें वायरल स्क्रीनशॉट है। वैसे तो ये स्क्रिप्टेड है मगर उसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल पोस्ट में क्या नजर आया?
जो लोग नौकरी करते हैं, वो कई बार छुट्टी के लिए अपने बॉस से झूठ भी बोलते हैं। वो लोग ऐसे-ऐसे बहाने बनाते हैं जिससे बॉस को यकीन हो जाए और उन्हें आसानी से छुट्टी मिल जाए। ऐसा ही एक झूठ वायरल पोस्ट में नजर आया मगर साथ में शख्स का पोल भी खुल गया। दरअसल एक शख्स ने अपने बॉस को मैसेज किया कि वो आज नहीं पाएगा क्योंकि उसे देखने के लिए लड़की वाले आ रहे हैं। अब ऐसे में तो किसी को भी छुट्टी मिल जाए मगर यहां बॉस ने उसकी पोल खोल दी। उसे उसके एक पुराने मैसेज का स्क्रीनशॉट भेज देता है जिसमें उस शख्स ने लिखा है कि उसकी सगाई हो गई। वैसे तो ये स्क्रिप्टेड मालूम होता है लेकिन मजेदार है।
यहां देखें वायरल पोस्ट
आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @memes_from_mars नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'भाई 4K में पकड़ा गया।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वहीं कुछ यूजर्स ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये तो फंस गया। दूसरे यूजर ने लिखा- अब ये गया भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- पकड़ा गया न भाई। एक और यूजर ने लिखा- ये गया अब काम से।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसे भयंकर खेलों का आविष्कार कौन कर रहा है? Video पर खूब सारे लोगों के आए कमेंट्स
घर में लगे AC का Video हो रहा खूब वायरल, देखकर समझ में आएगा इसके पीछे का कारण