1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घर में लगे AC का Video हो रहा खूब वायरल, देखकर समझ में आएगा इसके पीछे का कारण

घर में लगे AC का Video हो रहा खूब वायरल, देखकर समझ में आएगा इसके पीछे का कारण

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 29, 2026 11:36 am IST,  Updated : May 29, 2026 11:36 am IST

एक घर में AC लगवाया गया जिसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है लेकिन वीडियो के वायरल होने का कारण AC नहीं बल्कि उसकी पाइपिंग है। आइए आपको भी बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@LOTUS_INDRAJIT

कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा नजर आ जाता है जो बहुत ज्यादा अनोखा नहीं होता है मगर लोगों का ध्यान खींच लेता है और वो वायरल हो रहा होता है। इसके बाद वो एक वीडियो कई बार फीड पर नजर आ ही जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और हर रोज कुछ देर बिताते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी कई वायरल वीडियो आते होंगे और कुछ वीडियो तो कई बार आते होंगे क्योंकि वो काफी वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कई बार फीड पर आया। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है जिसके कारण वायरल हो रहा है।

AC का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

अभी जिस AC का वीडियो वायरल हो रहा है उसके वायरल होने के पीछे घर में लगा कॉपर पाइप है। दरअसल कोई भी कंपनी AC के साथ आमतौर पर 10 फीट का कॉपर पाइप देती है मगर यहां कुछ ज्यादा ही लंबा पाइप लगा है और उसे देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि यहां AC से ज्यादा खर्चा तो इसके पाइपिंग पर हुआ होगा। दरअसल कमरे में AC लगा है और फिर पाइप वहां से निकलते हुए सीढ़ी तक पहुंचता है। इसके बाद तीन मंजिल पार करके वो पाइप छत तक पहुंचता है और लगे आउटडोर यूनिट में लगता है। अब इतने लंबे पाइप में तो खूब खर्चा हुआ होगा और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखे वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Lotus_indrajit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'AC 25 हजार का और पाइपिंग भी 25 हजारी की।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये ऐसे तो बहुत महंगा हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या दिमाग है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये भी सही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसको बोलते हैं दिमाग का लगाना।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस बंदे ने 7 जन्म की मन्नत एक साथ मांग ली शायद, Video देखते ही हंसने लगेंगे आप

मैं होता तो उतरकर मारता! लोकल ट्रेन का वायरल हुआ हैरान करने वाला Video, लोगों ने जमकर किए कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।