1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मैं होता तो उतरकर मारता! लोकल ट्रेन का वायरल हुआ हैरान करने वाला Video, लोगों ने जमकर किए कमेंट्स

मैं होता तो उतरकर मारता! लोकल ट्रेन का वायरल हुआ हैरान करने वाला Video, लोगों ने जमकर किए कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 29, 2026 09:26 am IST,  Updated : May 29, 2026 09:26 am IST

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जिसकी लोगों ने उम्मीद नहीं की होती है और अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/MR.DIPESH_13

आज के दौर में लगो अपनी बोरियत को दूर करने के लिए सोशल मीडिया का खूब सहारा लेते हैं। लोग मेट्रो, ट्रेन या फिर बस में सफर करते हुए सोशल मीडिया स्क्रोल करते दिख ही जाते हैं। कई बार लोग अपने काम से फ्री होते ही सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं और शायद आप भी ऐसा करते ही होंगे। आप भी सोशल मीडिया पर अगर रोज एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह तो मानेंगे कि हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल हो ही जाता है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होती है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या है।

आखिर ऐसा क्या है इस वीडियो में?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसे मुंबई लोकल में सफर कर रहे एक शख्स ने रिकॉर्ड किया है। दरअसल लोकल ट्रेन हॉर्न बजाते हुए काफी धीमी रफ्तार में चल रही थी और इसके पीछे का कारण एक आदमी है जो उसी ट्रैक पर ट्रेन के आगे चल रहा था। वो शायद नशे में था और इतने ज्यादा नशे में था कि उसे ट्रेन का भी हॉर्न सुनाई नहीं दिया और वो आराम से रेलवे ट्रैक पर चलता रहा। उसके चक्कर में लोकल ट्रेन धीमी चल रही है और लोको पायलट हॉर्न बजा रहा है कि ये हट जाए तो ट्रेन आगे निकले। अब इसमें यह नहीं दिखा कि वो हटा या फिर लोको पायलट को उतरकर उसे हटाना पड़ा। आप भी वायरल वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर mr.dipesh_13 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 66 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- लास्ट में क्या हुआ? दूसरे यूजर ने लिखा- देसी दारू की ताकत। तीसरे यूजर ने लिखा- आगे क्या हुआ भैया? चौथे यूजर ने लिखा- कैमरामैन अपना काम अच्छे से कर रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये खतरनाक आदमी है भाई। एक और यूजर ने लिखा- मैं होता तो उतरकर मारता।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दूधवाले से दूध खरीदते हैं तो फिर ये Video आप भी देखिए, अभी खूब वायरल हो रहा है

छत पर टहलने वाले इन अंकल का Video हो रहा है खूब वायरल, देखकर आप भी समझ जाएंगे क्यों

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।