1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूधवाले से दूध खरीदते हैं तो फिर ये Video आप भी देखिए, अभी खूब वायरल हो रहा है

दूधवाले से दूध खरीदते हैं तो फिर ये Video आप भी देखिए, अभी खूब वायरल हो रहा है

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 29, 2026 07:42 am IST,  Updated : May 29, 2026 07:42 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई लोगों ने अपने-अपने अकाउंट से उस वीडियो को पोस्ट किया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या देखने को मिला।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@RAAVAN_INDIA

सोशल मीडिया की गलियों में कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन खूब सारे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उन्हीं सब में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं लेकिन वायरल वही चीजें होती हैं जो सबसे हटके होती हैं या फिर नॉर्मल होने के बाद भी लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव तो रहते ही होंगे और हर दिन खूब सारे वायरल पोस्ट भी देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

कई सारे लोग दूधवाले से दूध लेते हैं जो उनके घर पर आकर खुला दूध देता है। लोग यह सोचते हैं कि वो दूध गाय या फिर भैंस का शुद्ध दूध होगा और ज्यादा से ज्यादा उसमें थोड़ा पानी होगा मगर शुद्ध तो होगी है लेकिन वायरल वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक दूधवाला किसी शख्स से पैकेट वाले दूध ले रहा है। वो आदमी पैकेट फाड़कर उसके बर्तन में दूध डाल रहा है। इसका मतलब वो पैकेट वाला दूध खुले में लोगों को देगा और इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @raavan_india नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये सब शहरों के लोग हैं, मिलावट में सबसे आगे। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो रोज देखता हूं पर कभी वीडियो नहीं बनाया। तीसरे यूजर ने लिखा- 20 या 30 का पैकेट खरीदकर 40/50 में बेच रहा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

छत पर टहलने वाले इन अंकल का Video हो रहा है खूब वायरल, देखकर आप भी समझ जाएंगे क्यों

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।