1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बंदे ने 7 जन्म की मन्नत एक साथ मांग ली शायद, Video देखते ही हंसने लगेंगे आप

इस बंदे ने 7 जन्म की मन्नत एक साथ मांग ली शायद, Video देखते ही हंसने लगेंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 29, 2026 09:55 am IST,  Updated : May 29, 2026 09:55 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जैसे ही वो वीडियो देखेंगे, अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। कई सारे लोगों ने फनी कमेंट्स भी किए हैं। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/MOSTLYINSIGHT

इस दुनिया में अतरंगी और अनोखे लोगों की बिल्कुल भी कमी नहीं है और ऐसे ही लोगों की हरकतें या फिर इनके कंटेंट सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं क्योंकि ऐसी चीजें लोगों का ध्यान अपनी तरफ तेजी से और ज्यादा खींचती हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो हर रोज ऐसे कुछ वीडियो आप भी देख ही लेते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो आपको लंबे समय तक याद रहने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या अनोखा है।

इस वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी मंदिर का है जहां एक पेड़ पर बहुत सारी घंटियां बंधी हुई हैं और उसके साथ ही साथ कई पर्चियां भी हैं। लोगों ने छोटी-छोटी पर्चियों पर अपनी इच्छाएं लिखकर वहां टांगी होगी। इसी बीच कुछ ऐसा दिखा जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल एक शख्स ने वहां पर पूरा का पूरा रजिस्टर ही बांध दिया है। शायद उस शख्स ने एक साथ 7 जन्म की अपनी सारी इच्छाएं लिखकर वहां रख दिया है। अब किसी ने इसका वीडियो बनाया जो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर mostlyinsight नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों न रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- थीसिस होगी भाई उसकी। दूसरे यूजर ने लिखा- भगवान जी को पूरे सेमेस्टर का सिलेबस दे दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- भगवान इस भाई की मन्नत पूरी करने में लगे हैं, तभी हमारी बारी नहीं आ रही। एक अन्य यूजर ने लिखा- स्क्रिप्टेड है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दूधवाले से दूध खरीदते हैं तो फिर ये Video आप भी देखिए, अभी खूब वायरल हो रहा है

छत पर टहलने वाले इन अंकल का Video हो रहा है खूब वायरल, देखकर आप भी समझ जाएंगे क्यों

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।