A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मोबाइल की बैटरी में हुआ जोरदार धमाका, बाल-बाल बचा दुकानदार; सामने आया VIDEO

मोबाइल की बैटरी में हुआ जोरदार धमाका, बाल-बाल बचा दुकानदार; सामने आया VIDEO

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मोबाइल की बैटरी रिपेयरिंग के दौरान जोरदार धमाके के साथ फट जाती है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

रिपेयरिंग के दौरान फट गई मोबाइल की बैटरी। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT रिपेयरिंग के दौरान फट गई मोबाइल की बैटरी।

झुंझुनूं: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। ऐसा ही एक मामला झुंझुनूं जिले के मंड्रेला कस्बे से सामने आया है। यहा एक दुकान में मोबाइल फोन की बैटरी फट गई। हादसे में दुकानदार बाल-बाल बचा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना मोबाइल कंपनियों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। 

रिपेयरिंग के दौरान हुआ धमाका

घटना उस समय हुई जब एक दुकान पर मोबाइल में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया जा रहा था। दुकानदार के अनुसार, जैसे ही मोबाइल को खोलकर जांच शुरू की गई, कुछ ही सेकंडों में मोबाइल की बैटरी जोरदार धमाके के साथ फट गई। विस्फोट की चपेट में आने से दुकानदार के हाथ में हल्की चोट आई, लेकिन हालात इससे कहीं ज्यादा गंभीर हो सकते थे। दुकान में मौजूद अन्य लोग भी दहशत में आ गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। 

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में मोबाइल बैटरियों के फटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि क्या नामी मोबाइल कंपनियां लागत बचाने के चक्कर में घटिया या लोकल स्तर का सामान इस्तेमाल कर रही हैं? अगर ऐसा है, तो यह सीधे-सीधे आम उपभोक्ताओं की जान से खिलवाड़ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना संबंधित कंपनियों के लिए चेतावनी है कि मोबाइल बैटरियों की गुणवत्ता, सर्विसिंग के दौरान सुरक्षा और उपभोक्ता जागरूकता पर तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं। वरना अगली बार ऐसा हादसा सिर्फ “हल्की चोट” तक सीमित रहेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं। (इनपुट- अमित शर्मा)

यह भी पढ़ें-

नारियल का ऐसा भी यूज हो सकता है? VIRAL VIDEO देख आपको भी नहीं होगा यकीन