1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पैसा कहीं से आ सकता है बस दिमाग रहना चाहिये, वायरल Video देख समझ जाएंगे आप

पैसा कहीं से आ सकता है बस दिमाग रहना चाहिये, वायरल Video देख समझ जाएंगे आप

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला। उस वीडियो को देखने के बाद यह समझ में आ जाएगा कि पैसा कमाने के लिए बस दिमाग होना चाहिए, कमाई हो ही जाती है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या दिख जाए, कोई इसका अंदाजा नहीं लगा सकता है। हर स्क्रोल के बाद कुछ न कुछ अलग या फिर अनोखा हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाता है। जितने लोग सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं, उन्हें पता ही होगा कि सोशल मीडिया पर क्या-क्या वायरल होता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो कमाल का है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

इस दुनिया में पैसा कमाने के लिए लोगों को बस एक चीज चाहिए और वो है दिमाग। आपके पास तेज दिमाग है तो आप पैसा कमाने का कोई न कोई तरीका अपना ही लेंगे। वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही दिखा। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ दो लोग एक डिवाइडर के पास खड़े हैं और उन्हें उस डिवाइडर को पार करवाकर पैसे कमा रहे हैं। दरअसल डिवाइ़र ऊंचा है और उसे पार करने के लिए सीढ़ी की जरूरत है। वो दोनों सीढ़ी लेकर खड़े हैं और उन्हें पार करवा रहे हैं। शायद लोगों को वहां से जाने में समय बचता होगा तो वो भी जा रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर studentgyaan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 65 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह बिजनेस है। दूसरे यूजर ने लिखा- बिजनेस किसी भी चीज का कर सकते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- बंदा टैलेंटेड होना चाहिए, बिजनेस खुद भाग कर आएगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अरे ठेकेदार साहब ये क्या बना दिया, इसे तो दुनिया के आठवें अजूबे का खिताब मिलना चाहिए

ये बारात है या झांकी! AC वाले रथ में जाते दूल्हे का Video वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट