A
Hindi News वायरल न्‍यूज Valentine Day: पार्क में बैठे थे लड़का-लड़की, अचानक अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल पहुंचा और बंधवा दी राखी, देखें वीडियो

Valentine Day: पार्क में बैठे थे लड़का-लड़की, अचानक अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल पहुंचा और बंधवा दी राखी, देखें वीडियो

Moradabad Valentines Day: मुरादाबाद में वैलेंटाइन डे के मौके पर अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल ने पार्कों में गश्त लगाई और वहां बैठे जोड़े की क्लास लगाई। इस दौरान, उन्होंने लड़की से लड़के की कलाई पर राखी भी बंधवाई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

moradabad valentines day- India TV Hindi Image Source : REPORTERS INPUT वैलेंटाइन डे पर पार्क में बैठे जोड़ों की लगी क्लास।

मुरादाबाद: वैलेंटाइन डे के मौके पर आज (14 फरवरी को) यूपी के मुरादाबाद में गजब नजारा दिखा। यहां के तमाम पार्कों में अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल की टीमों ने गश्त लगाई और वहां बैठे प्रेमी जोड़ों की क्लास ली। पूछताछ के बाद लड़कियों से लड़कों को राखी भी बंधवाई गई। इस दौरान, एक वीडियो ऐसा भी आया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल ने राखी बंधवाने के बाद लड़के से लड़की के पैर भी छुआए। जानें ये पूरा माजरा क्या है?

पार्कों में अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल की गश्ती

मुरादाबाद में अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की कई टीमें शहर के पार्कों में बैठे प्रेमी जोड़ों की तलाश में निकलीं। जहां भी इन्हें लड़के-लड़की बैठे दिखे, उनसे पूछताछ की और फोन नंबर लेकर उनके घर वालों से बात की। साथ ही, उनके पार्क में बैठे होने की सूचना भी दी।

भाई-बहन का रिश्ता बताने पर बंधवाई राखी

इतना ही नहीं पार्क में बैठे एक नाबालिग जोड़े को अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर उनके परिवार को फोन पर बात करके जानकारी दी। जबकि एक लड़के-लड़की ने अपने को आपस में बहन-भाई बताया तो अपने सामने ही लड़की से लड़के के राखी बंधवाई।

लड़की ने खुद आगे बढ़कर लड़के को बांधी राखी

वीडियो में दिख रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के लोग पहले लड़की से लड़के के साथ उसका संबंध पूछते हैं। जब वह बताती है कि लड़का उसका भाई है तो वह उसे राखी बांधने के लिए कहते हैं। लड़की भी आगे बढ़कर अपने हाथ में राखी ले लेती है और तुरंत लड़के को राखी बांध देती है।

लड़के से लड़की के पैर छूने को कहा

इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता उस लड़के से उसे राखी बांध चुकी लड़की के पैर छूने के लिए कहते हैं। इसके बाद वह लड़का फटाफट लड़की के पैर छू लेता है। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के लोगों ने लोगों से वैलेंटाइन डे की जगह पुलवामा हमले की बरसी पर शोक जताने की अपील की।

(इनपुट- राजीव शर्मा)

ये भी पढ़ें- खाने को कुछ नहीं मिला तो सांप ने अपनी ही पूंछ निगल ली, सामने आया VIDEO