सांप नाम सुनते ही एक आम इंसान की हालत खराब हो जाती है लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि सांप को अपना भोजन ढूंढने में कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक वीडियो में इस बात का अंदाया लगाया जा सकता है क्योंकि इस वीडियो में सांप अपनी ही पूंछ निगलते हुए दिख रहा है।
इस वीडियो को @TheeDarkCircle ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि सांप धीरे-धीरे अपनी ही पूंछ को निगल रहा है। इस वीडियो को देखकर इंटरनेट यूजर्स परेशान हैं और तमाम तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
Learn One Thing नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा, "यह आमतौर पर तनाव, अत्यधिक गर्मी या तंत्रिका संबंधी गड़बड़ी के कारण होता है। वे स्वयं को इस गतिविधि का स्रोत नहीं मानते।"
Chester allan Torres नाम के एक्स यूजर ने लिखा, "मुझे सांपों से सख्त नफरत है। वे या तो बहुत खतरनाक होते हैं या बहुत बेवकूफ, या दोनों।"
सांपों को लेकर ये भ्रम है कि सभी सांप जहरीले और खतरनाक होते हैं, जबकि ये बात पूरी तरह से सही नहीं है। दुनिया में सांपों की लगभग 3,700 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिसमें केवल 15% ही जहरीले और खतरनाक होते हैं। ज्यादातर सांप ना ही खतरनाक होते हैं और ना ही उनमें इंसानों को हानि पहुंचाने की क्षमता होती है। वे खुद इंसानों से बहुत डरते हैं।
भारत में सांपों की 300 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से करीब 60-66 प्रजातियां ही जहरीली हैं। भारत में सबसे ज्यादा खतरनाक सांपों की प्रजातियों में Indian Cobra, Common Krait, Russell's Viper और Saw-Scaled Viper है।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
ये भी पढ़ें -
टाइगर रिजर्व और लॉयन सफारी में क्या अंतर है, बड़े-बड़े घुमक्कड़ों को भी नहीं पता; मगर आप जान लें
ठंडाई पीने से हैंगओवर होता है या नहीं, सच्चाई सुनकर दिमाग घूम जाएगा; पीने से पहले जान लें
संपादक की पसंद