1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लड़की बन गई नागिन..., बिस्तर पर मिली केंचुली तो गांव में फैली अफवाह, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

लड़की बन गई नागिन..., बिस्तर पर मिली केंचुली तो गांव में फैली अफवाह, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

 Published : Feb 09, 2026 10:18 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 10:51 pm IST

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक गांव में लड़की के नागिन बनने की अफवाह फैल गई। दरअसल, लड़की के बिस्तर से कपड़ों में सांप की केंचुली लिपटी हुई मिली है। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने अलग ही खुलासा किया है।

up Auraiya girl becomes snake rumour- India TV Hindi
लड़की के सांप बनने की उड़ी अफवाह। Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान हुआ पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक गांव में लड़की के नागिन में बदलने की अफवाह फैल गई है। लड़की के बिस्तर पर कपड़ों में सांप की केंचुली भी लिपटी हुई मिली है। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस ने इस मामले को फिल्मी ड्रामा बताया है और जल्द ही खुलासे की बात कही है। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के ओरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। यहां गांव में एक अजीबोगरीब और सनसनीखेज घटना घटी। दरअसल, एक युवती ने फिल्मी अंदाज में घर से फरार होने का पूरा ड्रामा रच डाला। उसने अपने कपड़ों में सांप की केंचुली लपेटकर बिस्तर पर रख दिया। सुबह जब परिजनों ने कमरा देखा और बिस्तर पर केंचुली देखी तो उसके बाद गांव में लड़की नागिन बन गई की अफवाह फैल गई।

पुलिस ने क्या बताया?

इस सनसनीखेज घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो परिजन पूरी तरह से चुप्पी साधे रहे। हालांकि, पुलिस ने युवती का मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के थाना प्रभारी अजय कुमार ने इस घटना को पूरी तरह से एक फिल्मी ड्रामा बता दिया है। उन्होंने कहा है कि लड़की की बरामदगी जल्द ही होगी।

ओरैया में घटी इस घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दूसरी ओर इस मामले के बारे में जो भी सुन रहा है वह इस सनसनीखेज दावे के कारण हैरान हुआ पड़ा है। (रिपोर्ट: दीपेंद्र सिंह)

ये भी पढ़ें- प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था युवक, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी; सामने आया VIDEO

प्रपोज डे पर बाबू-सोना कहकर छेड़ रहा था इरफान, लड़की ने चप्पल से बजा दिया मुंह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।