1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रपोज डे पर बाबू-सोना कहकर छेड़ रहा था इरफान, लड़की ने चप्पल से बजा दिया मुंह

प्रपोज डे पर बाबू-सोना कहकर छेड़ रहा था इरफान, लड़की ने चप्पल से बजा दिया मुंह

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 08, 2026 05:54 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 05:54 pm IST

Eve Teasing In Aligarh: प्रपोज डे पर अलीगढ़ में सुबह-सुबह शोहदे इरफान की पिटाई हो गई। उसने काम पर जाती लड़की पर फब्तियां कसीं तो उसकी चप्पल से पिटाई कर दी गई। पीड़ित लड़की ने उसे बीच सड़क पर पीट दिया।

Aligarh eve teasing case- India TV Hindi
अलीगढ़ में छेड़छाड़ करने वाले युवक की लड़की ने पिटाई कर दी। Image Source : REPORTERS INPUT

Aligarh Eve Teasing: यूपी के अलीगढ़ में बाबू-सोना करने वाले एक शोहदे को लड़की ने अच्छे से कूट दिया। लड़की ने फब्तियां कसने वाले लड़के को बीच-बाजार पकड़ लिया और अपनी चप्पल से पिटाई कर दी। ये मामला अलीगढ़ के सासनी गेट इलाके का है। यहां एक युवक ने लड़की को बाबू-सोना कहकर छेड़छाड़ की, तो लड़की ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। ये युवक पिछले कुछ समय से लड़की का पीछा कर रहा था। लड़की के पिता और भीड़ ने आरोपी को पकड़कर थाने पहुंचा दिया। पूर्व मेयर शकुंतला भारती और हिंदूवादी संगठन के लोग भी थाने पहुंचे। पुलिस पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर कार्रवाई कर रही है।

कई दिनों से पीछा कर रहा था युवक

दरअसल, बाबरी मंडी इलाके की 17 वर्षीय युवती खाई डोरा क्षेत्र में किसी के यहां जॉब करती है, जिसका मोहम्मद इरफान नाम का युवक पिछले कुछ दिनों से पीछा कर रहा था। इसकी शिकायत लड़की ने अपने घर पर भी की थी। आज (रविवार को) उसका पिता घर से बेटी के पीछे-पीछे चल दिया।

लड़की ने बीच सड़क पर की पिटाई

जयगंज पोस्ट ऑफिस के पास इरफान नामक युवक ने बाबू-सोना कहकर फब्तियां कसते हुए युवती का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद युवती ने चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। छोड़छाड़ से परेशान युवती ने सरेआम शोहदे को पीटा।

पुलिस के हवाले किया गया आरोपी

बाद में पिता और आसपास के लोगों ने पकड़कर उसको पुलिस के हवाले कर दिया, जहां तमाम हिंदूवादी संगठनों के लोग भी पहुंच गए। लड़की के पिता ने आरोपी इरफान के खिलाफ मामले में तहरीर दी है जिसपर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

छेड़छाड़ को लेकर सख्त है पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लड़कियों के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी ऐसा करता पाया गया, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। इसके लिए शहर के अलग-अलग इलाकों पर नजर भी रखी जाती है।

(इनपुट- प्रदीप)

ये भी पढ़ें- UP पुलिस का कमाल, AI की मदद से की एक्सप्रेस-वे पर कंबल में लिपटी मिली खून से सनी लाश की पहचान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।