1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP पुलिस का कमाल, AI की मदद से की एक्सप्रेस-वे पर कंबल में लिपटी मिली खून से सनी लाश की पहचान

UP पुलिस का कमाल, AI की मदद से की एक्सप्रेस-वे पर कंबल में लिपटी मिली खून से सनी लाश की पहचान

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 08, 2026 04:22 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 04:51 pm IST

UP Police Artificial Intelligence: यूपी पुलिस हाईटेक बनती जा रही है। आगरा में पुलिस ने उस लावारिस बॉडी की AI की मदद से पहचान की, जिसका चेहरा चोट की वजह से बिगड़ गया था। जानें आगरा का पूरा मामला क्या है।

Agra Police AI Case- India TV Hindi
आगरा पुलिस ने केस सुलझाने में AI की मदद ली है। Image Source : REPORTERS INPUT/PIXABAY

Agra Police AI Case: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जहां पढ़ाई-लिखाई से लेकर तकनीक की दुनिया में झंडे गाड़ रहा है तो दूसरी तरफ अब ये पुलिस के काम भी आ रहा है। आगरा पुलिस ने AI की मदद से उस महिला की शिनाख्त कर ली जिसके शव का चेहरा चोट लगने की वजह से पहचान में नहीं आ रहा था। बता दें कि यूपी के आगरा में एक महिला का शव मिला, जिसके सिर से खून निकल रहा था और चेहरे पर घाव के निशान थे। इस महिला के हाथ पर सनी लिखा था।

चोट से बिगड़ गया था शव का चेहरा

जान लें कि इसका शव जब पुलिस ने बरामद किया तो उस वक्त लाश, कंबल से लपेटी हुई थी। इसके बाद आसपास और पड़ोस के जिलों में महिला की शिनाख्त की कोशिश की गई लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। तब इस महिला की शिनाख्त के लिए आगरा पुलिस ने एक टेक्निकल सहारा लिया।

AI की मदद से पुलिस ने की पहचान

इस महिला का AI से चेहरा बनवाकर सोशल मीडिया पर मौजूद फोटोज से मिलाया गया तो यह चेहरा दिल्ली की एक लड़की से मैच कर गया। AI की मदद से बना चेहरा फेसबुक पर दिल्ली की एक प्रोफाइल सोनाली से मेल खाता हुआ मिला।

हाईटेक पुलिसिंग में बना बड़ी मिसाल

आगरा पुलिस ने ऐसा पहली बार किया है जब किसी का चेहरा पहचानने के लिए AI की मदद ली गई है। और पुलिस को इसमें सफलता भी मिल गई। आगरा पुलिस इसकी तस्दीक के लिए दिल्ली रवाना हो गई है। अगर पुलिस को सफलता मिल गई तो यह उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए हाईटेक पुलिसिंग की एक बड़ी मिसाल बनेगी।

खून से लथपथ मिली थी महिला की लाश

इस महिला का शव आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को मिला। यमुना एक्सपेक्स वेपर खंडोली टोल प्लाजा से आगे जब महिला का शव मिला तो उसकी लाश खून से लथपथ थी। उसके चेहरे और गले पर गहरी चोट के निशान थे। वहीं, उसका सिर भी फूटा था।

(इनपुट- अंकुर कुमाडिया)

यह भी पढ़ें-

'किसी भी जाति का व्यक्ति बन सकता है संघ प्रमुख,' RSS शताब्दी समारोह में बोले मोहन भागवत

बेटी जिसे पति मानती थी, पिता-भाई उसी के खून के प्यासे, पुलिस ने फेल किया मर्डर का प्लान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।