1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जालौन में पुराने यमुना पुल से युवती ने नदी में लगाई छलांग, नाविक की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से बची जान

जालौन में पुराने यमुना पुल से युवती ने नदी में लगाई छलांग, नाविक की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से बची जान

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Oct 24, 2026 09:37 pm IST,  Updated : Oct 24, 2026 09:42 pm IST

जालौन में कालपी कोतवाली क्षेत्र में पुराने यमुना पुल से एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते नदी में छलांग लगा दी, इस दौरान उसे कूदता देख वहां मौजूद नाविक ने तत्परता दिखाते हुए उसे गहरे पानी में पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य...- India TV Hindi
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के जालौन में एक ऐसी घटना सामने आई जिसमें एक नाविक की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता के चलते युवती की जान बच गई। यहां पर कालपी कोतवाली क्षेत्र में पुराने यमुना पुल से एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते नदी में छलांग लगा दी थी, इसके बाद युवती को नदी में कूदता हुआ देख वहां पर मौके पर मौजूद नाविक मलखान निषाद ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए गहरे पानी में पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद उस युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसमें युवती को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी।

युवती द्वारा नदी में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका

जालौन के कालपी में युवती द्वारा पुराने यमुना पुल से छलांग लगाने के बाद जब नाविक ने उसे गहरे पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उसके बाद घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंची जिसमें महमूदपुर चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा अपने हमराही मुकेश सोलंकी के साथ हेड कांस्टेबल रामकुमारी, शिवराज सिंह (चालक), अजीत सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 की सहायता से युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। फिलहाल युवती द्वारा नदी में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं नाविक के साहस और पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने घटना के दौरान दिखाई गई तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता ने एक अनमोल जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाई।

झांसी में कर्ज से परेशान युवक ने की थी आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने बचाई थी जान

झांसी में कुछ दिन पहले महज 15 हजार रुपये का कर्ज एक परिवार के लिए ऐसी मुश्किल बन गया कि परेशान युवक ने अपनी जान देने की कोशिश की थी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर का मेन गेट बंद होने के कारण पुलिसकर्मियों ने छत की सीमेंट शीट तोड़कर अंदर जाने का रास्ता बनाया और युवक को बचाकर अस्पताल पहुंचाया। 26 साल का मुकेश रेंकवार कथित तौर पर आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते तनाव में था। मुकेश शादीशुदा है और उसकी दो साल की बेटी परी है।

(रिपोर्ट - वरुण द्विवेदी)

डिस्क्लेमर: प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) परामर्शदाताओं से परामर्श और सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 डायल करें।

या

TISS Icall 022-25521111 (सोमवार-शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)

(यदि आपको सहायता की आवश्यकता है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने निकटतम मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

ये भी पढ़ें

मेरठ के नीले ड्रम वाले कांड पर बड़ा अपडेट! फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे मुस्कान और साहिल

पिता ने बेटे के गले पर कुल्हाड़ी से किया वार, मारने के बाद खुद ग्रामीणों को बताई हत्या की बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।