1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Most Comfortable Seat in Train: ट्रेन में सबसे ज्यादा किस सीट की होती है डिमांड? जान लीजिए, सफर मजे से कटेगा

Most Comfortable Seat in Train: ट्रेन में सबसे ज्यादा किस सीट की होती है डिमांड? जान लीजिए, सफर मजे से कटेगा

आप अगर अपना अधिकतर सफर ट्रेन से करते हैं तो फिर यह आर्टिकल आपके बड़े काम का हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कि किस कोच में लोग सबसे ज्यादा किस सीट की मांग करते हैं और इसके पीछे का कारण क्या होता है। अगले सफर से पहले जान लेंगे तो दूसरों की तरह आपका भी सफर मजे से कटेगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS प्रतीकात्मक फोटो

आज हमारे पास सफर करने के लिए कई सारे विकल्प हैं। लोग बस से भी सफर करते हैं, लोग कार और बाइक से भी सफर करते हैं, लोग प्लेन से भी खूब सफर करते हैं मगर जब बात किसी दूसरे राज्य या फिर दूसरे शहर में जाने की होती है तो अधिकतर लोग ट्रेन को ही चुनते हैं। ट्रेन का सफर सबसे आरामदायक होता है। आप भी शायद अपने अधिकतर सफर को ट्रेन से ही करते होंगे और अगर आज आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ लेंगे तो आगे से आपके सारे सफर और भी मजे से कटेंगे क्योंकि आज हम आपको यह बताएंगे कि अलग-अलग कोच में सबसे ज्यादा किन सीटों की मांग होती है और उसके पीछे का कारण क्या होता है।

स्लीपर कोच में सबसे ज्यादा कौन सी सीट मांगते हैं लोग?

इंडिया में अधिकतर लोग स्लीपर कोच में सफर करते हैं क्योंकि उसका टिकट उनके बजट में आराम से आ जाता है। अब इस कोच में आपको 5 तरह की सीटें मिलती हैं जिसमें लोअर बर्थ, मिडल बर्थ, अपर बर्थ, साइड लोअर बर्थ और साइड अपर बर्थ होता है मगर लोग सबसे ज्यादा लोअर बर्थ की मांग करते हैं क्योंकि यहां उनको विंडो भी मिल जाता है जिससे लोगों को पूरे रास्ते का व्यू मिलता है। इसके साथ ही नीचे पैर रखने के लिए अच्छा स्पेस भी मिलता है।

2AC कोच और चेयर कार में क्या हाल होता है?

अब आपको AC कोच और चेयर कार के बारे में भी बता देते हैं कि वहां लोग सबसे ज्यादा कौन सी सीट मांगते हैं। 2AC कोच में लोग साइड लोअर सीट की मांग करते हैं क्योंकि इसमें उन्हें व्यू के साथ ही साथ प्राइवेसी भी मिलता है। इसके अलावा अंग चेयर कार की बात करें तो वहां लोग इमरजेंसी विंडो की मांग ज्यादा करते हैं ताकि उन्हें बाहर का व्यू अच्छे से दिख सके। इमरजेंसी विंडो में रॉड नहीं होता है तो नजारा अच्छा दिखता है।

नोट: इस आर्टिकल में आपको दी गई पूरी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर है और इंडिया टीवी ऊपर दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Most Expensive Fish: 29 करोड़ में बिकी सिर्फ एक मछली, जानिए जापान में बिकी इस मछली की क्या है खासियत

Interesting facts about cars: कार की छत पर लगी ये छोटी सी चीज क्या होती है? गाड़ी चलाने वाले भी नहीं जानते होंगे जवाब