1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Most Expensive Fish: 29 करोड़ में बिकी सिर्फ एक मछली, जानिए जापान में बिकी इस मछली की क्या है खासियत

Most Expensive Fish: 29 करोड़ में बिकी सिर्फ एक मछली, जानिए जापान में बिकी इस मछली की क्या है खासियत

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 08, 2026 08:53 am IST,  Updated : Jan 08, 2026 08:53 am IST

World's Most Expensive Tuna Fish: जापान के फेमस फिस मार्केट में इस साल की पहली निलामी में ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हुआ जो आपने अब तक नहीं सुना होगा और जानने के बाद आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

Bluefin Tuna Fish- India TV Hindi
Bluefin Tuna Fish Image Source : AP

इस दुनिया में आपको बहुत सारे लोग ऐसे मिलेंगे जो नॉन-वेज खाते हों। आप भी अगर उन लोगों में से एक हैं और नॉन-वेज में भी आप मछली बहुत पसंद करते हैं तो फिर यह खबर आपको अंत तक जरूर पढ़नी चाहिए। आइए आपको खबर के बारे में बताते हैं। क्या आप यह जानते हैं कि जापान के फेमस फिश मार्केट में एक 243 किलोग्राम की मछली की निलामी हुई है और उसे सुशी बनाने वाली एक कंपनी ने 29 करोड़ में खरीदा है। जापान की राजधानी टोक्यो में ब्लूफिन टूना मछली की साल के पहले दिन निलामी हुई। इस मछली को 510 मिलियन येन में बेचा गया जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत 29 करोड़ रुपए से थोड़ा अधिक ही है।

इस मछली में क्या है ऐसी खासियत

जब भी कोई चीज इतनी महंगी बिकती है तो लोगों के मन में पहला सवाल यही आता है कि आखिर इसमें ऐसी क्या खासियत थी जो इसके लिए किसी ने इतना पैसा दे दिया और अब ब्लूफिन टूना फिश के लिए आपके दिमाग में यही सवाल आ रहा होगा। आपको बता दें कि यह मछली सुशी और साशिमी के लिए बहुत डिमांड में रहती है। इसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता है और साथ में यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है। आपको बता दें कि इसमें उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और साथ में कई विटामिन भी मिलते हैं। यह भी जान लीजिए कि साल की पहली निलामी में इसे बहुत ही लकी माना जाता है और इसी कारण इसकी कीमत इतनी बढ़ जाती है।

पिछला रिकॉर्ड जानते हैं आप?

आपको बता दें कि इस साल की पहली निलामी में ब्लूफिन टूना मछली इतनी महंगी बिकी कि इसने अब तक के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आपको बता दें कि 2019 में 278 किलो की ब्लूफिन टूना मछली बिकी थी जो लगभग 19 करोड़ में बिकी थी। वहीं पिछले साल 276 किलो की यही ब्लूफिन टूना मछली 12 करोड़ रुपए में बिके थे।

ये भी पढ़ें-

मां के सत्य वचन: सोशल मीडिया पर छाया अनोखा ट्रेंड, देखकर हर कोई कर पाएगा रिलेट

इसको विदाई कहें कि विसर्जन! दुल्हन का वायरल हो रहा Video देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।