इंसान की जिंदगी में उसकी मां की क्या अहमियत है, इसे शब्दों में कोई नहीं बता सकता है। हर इंसान के लिए उसकी मां बहुत जरूरी होती है और मां के बिना तो लोग अपनी जिंदगी को सोच भी नहीं सकते हैं। आप भी अपनी मां से बहुत प्यार करते होंगे। मां से हम सभी इतना प्यार करते हैं कि उनसे झगड़ा होने के बाद भी और मां से डांट खाने के बाद भी हम उन्हीं को खोजते हैं। वैसे डांट से याद आया है कि जब मां डाटती है या फिर गुस्सा होती है तो कुछ लाइनें बहुत कॉमन होती हैं जो लगभग हर किसी ने सुना होता है और अभी सोशल मीडिया पर उन्हीं लाइनों से जुड़े पोस्ट वायरल हो रहे हैं। आइए उसके बारे में बताते हैं।
क्या हैं वो मां के सत्य वचन?
अभी सोशल मीडिया पर मां से जुड़े पोस्ट काफी वायरल हो रहे हैं। दरअसल पोस्ट को ऐसा बनाया गया है जैसे मां ने स्टेटस लगाते हुए ये बातें कही हैं। अभी वायरल हो रहे पोस्ट में मां के कुछ ऐसे ही सत्य वचन देखने को मिले। आइए आपको लाइन से सब कुछ बताते हैं।
- जिसके साथ दिन भर फोन पर लगे रहते हो, वो खाना भी बनाकर दे देगी?
- मुझे तो उस लड़की के लिए बुरा लगता है जो मेरी बहु बनेगी।
- बिल्कुल अपने बाप पर गए हैं।
- संडे को न उठाओ तो ये दिन भर सोते रहेंगे।
- मैं जब नहीं रहूंगी न तब पता चलेगा।
- कब तक बचाऊंगी तुम्हें तुम्हारे बाप से?
- 9 महीने पेट में किसी को पालकर गलती कर दी।
- अब तो राजा बेटा भी कहने का मन नहीं करता।
- एक दिन टिंडे क्या बना दो, इनकी तो जान निकल जाती है खाने में।
- इनके लिए मैं कंगन क्या, नकली हार भी न बेचूं।
यहां देखें वह पोस्ट
आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे इंस्टाग्राम पर comedyculture.in नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'मां ने सच्चाई दिखा दी।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 25 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मैं जब नहीं रहूंगा तब पता चलेगा, प्लीज मत कहो ऐसा। दूसरे यूजर ने लिखा- लास्ट वाला पर्सनल हो गया मम्मी। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या सीन है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब मम्मी भी बोलने लगी है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इसको विदाई कहें कि विसर्जन! दुल्हन का वायरल हो रहा Video देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी
Loyality चेक करने के लिए सोशल मीडिया पर आया नया ट्रेंड, जानें देखने के बाद लोगों ने क्या कहा