1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो स्टेशन पर बेटे को गर्लफ्रेंड के साथ देख मां का चढ़ा पारा, रंगेहाथ पकड़कर ​तुरंत कराया रोका; Video Viral

मेट्रो स्टेशन पर बेटे को गर्लफ्रेंड के साथ देख मां का चढ़ा पारा, रंगेहाथ पकड़कर ​तुरंत कराया रोका; Video Viral

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मां ने अपने बेटे को गर्लफ्रेंड के साथ रंगेहाथ पकड़ा और फिर दोनों का रोका ​करा दिया।

Viral video, engagement on spot video, woman catches son with girlfriend, viral video, viral news - India TV Hindi
Image Source : X/@IMANNUPURNA मेट्रो स्टेशन पर ड्रामा।

Viral Video : कपल्स का अपने माता-पिता से डरने का मुख्य कारण पुराने कठोर व्यवहार, उच्च उम्मीदों का दबाव, और संवाद की कमी है। इसके अलावा, रिश्ता न स्वीकारना, आर्थिक निर्भरता और भावनात्मक रूप से ठेस पहुंचने का डर भी उन्हें खुलकर अपनी बात रखने से रोकता है। ऐसे में माता—पिता की त्वरित प्रतिक्रिया देखने को कम ही मिलती है। मगर इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है उस वीडियो में मां की प्रतिक्रिया उस वक्त देखने को मिली जब उन्होंने मेट्रो स्टेशन पर बेटे को गर्लफ्रेंड के साथ गप्पे लड़ाते हुए देखा। इतना ही नहीं मां ने बेटे को रंगेहाथ पकड़ने के बाद दोनों का रोका भी करा दिया। 

एक्स पर ​वीडियो वायरल 

इस वीडियो को एक्स पर @imannupurna नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'मां ने अपने बेटे को मेट्रो स्टेशन पर उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। तुरंत वहीं पर उसकी सगाई तय कर दी। चतुर मां ने एक ही झटके में मामला निपटा दिया, अब न बहाने रहेंगे, न छुपकर मिलने की जरूरत।' इस वीडियो को अन्य हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो में महिला लड़की को मिठाई और फल देती हुई दिखाई दे रही हैं। यह एक रस्म का हिस्सा है। इसी बीच, लड़के की मां कैमरे वाले व्यक्ति को सही तरीके से वीडियो बनाने का निर्देश दे रही है। जब उसके बेटे ने बार-बार उससे रुकने की गुहार लगाई, तो महिला ने कहा कि वह यह सब देखकर अपमानित महसूस कर रही है। हमारी बेइज्जती हुई उसका क्या हुआ? इस दृश्य का सबसे दिलचस्प पहलू यह था कि महिला ने अपने बेटे और उसकी प्रेमिका को आशीर्वाद देते हुए कहा, 'खुश रहो।' 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

अन्य हैंडल्स से शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में भी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इस घटना ने इंटरनेट यूजर्स को हैरत में डाल दिया है। कई लोग एक यूजर ने कमेंट किया, 'ऐसा लगता है जैसे स्क्रिप्ट पहले से लिखी हुई है।' दूसरे ने लिखा ​कि, 'मुझे पूरा यकीन है कि यह स्क्रिप्टेड है... यह असली नहीं हो सकता!' एक और यूजर ने लिखा कि, 'लेकिन लड़की के माता-पिता का क्या? क्या किसी ने उनसे यह पूछने की जहमत उठाई कि वे वास्तव में अपनी बेटी की शादी इस लड़के से करना चाहते हैं या नहीं?'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
बीयर में मूंगफली के दाने तैरते क्यों हैं, सुनकर दिमाग घूम जाएगा; समझ लीजिए इसके पीछे छिपा साइंस 

मीट मसाला में मीट होता है या नहीं, सच्चाई सुनकर दिमाग घूम जाएगा; इस्तेमाल करने से पहले जान लें 

शुगर फ्री चॉकलेट में चीनी होती है या नहीं, सच्चाई सुनकर दिमाग घूम जाएगा; नहीं जाना तो पछताएंगे