1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मां ने बेटे के साथ बनाई रील जो सोशल मीडिया पर छाया, लोगों ने भी जमकर किए कमेंट्स

मां ने बेटे के साथ बनाई रील जो सोशल मीडिया पर छाया, लोगों ने भी जमकर किए कमेंट्स

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो चेहरे पर मुस्कान ला देता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि मां ने बेटे के साथ क्या रील बनाई है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/RAWADMIN वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के जमाने में ऐसे लोग बहुत ही कम मिलेंगे जिनके पास स्मार्ट फोन न हो वरना हर कोई तो स्मार्ट फोन का यूज करता ही है। अब स्मार्ट फोन है तो फिर लोगों का सोशल मीडिया पर होना भी बहुत ही नॉर्मल है। लोग अपने खाली समय में सोशल मीडिया पर कुछ समय बिताते हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर रील देखते हैं तो कई सारे लोग सोशल मीडिया पर रील बनाकर डालते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रील नहीं बनाते हैं तो भी आप रील्स देखते तो होंगे ही और आपकी फीड पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल आता ही होगा। हम भी आपके लिए एक वायरल वीडियो लेकर आए हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि मां और बेटे एक कार के अंदर बैठे हुए हैं और मां वहीं पर रील बनाती है। मां अपने बेटे को फ्रेम में लाते हुए बादशाह के एक रैप सॉन्ग 'पागल' पर रील बनाती है जिसकी शुरूआत 'तेरी मम्मी की जय' वाली लाइन से होती है। इस लाइन के बजते ही मां अपनी तरफ इशारा करते हुए अपनी जय करती है और इसके बाद आगे की लाइनों के मुताबिक वो रिएक्ट करती हैं और बेटा बस मुस्कुरा रहा होता है। मां और बेटे की ये प्यारी रील सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर rawadmin नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 37 हजार लोगों ने देख लिया है। वहीं व्यूज की बात करें तो खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6.9 मिलियन यानी 69 लाख लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आंटी बहुत कूल है। दूसरे यूजर ने लिखा- उनके और उनके बेटे के लिए परफेक्ट गाना है। तीसरे यूजर ने लिखा- आंटी अपने प्रोडक्ट (बेटे) से बहुत खुश हैं। चौथे यूजर ने लिखा- वाह आंटी। पांचवें यूजर ने लिखा- मम्मी की जय।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Thar V/S Tractor: ताकत आजमाने के लिए किया स्टंट जो पड़ गया भारी, जानें उनके साथ क्या हुआ