आज के समय में हर किसी के हाथ में आपको फोन देखने को मिल ही जाएगा। हर कोई अपनी जरूरत के कारण अपने पास फोन तो रखता ही है मगर कुछ लोगों को फोन की लत लग जाती है। वो हर समय फोन में ही लगे रहते हैं। इसके लिए उन्हें घर पर डांट भी पड़ती रहती है मगर लोगों की आदत जाती ही नहीं है। आप भी ऐसे कई लोगों को जानते होंगे जो हमेशा फोन में लगे रहते हैं। ऐसी ही आदत एक लड़की को थी जिसे उसकी मां ने अच्छा सबक सिखाया। उसके बाद शायद ही वो अब खाना खाते समय फोन में ध्यान लगाए रखे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।
मां ने बेटी को सिखाया सबक
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की अपने घर वालों के साथ खाना खाने के लिए बैठी हुई है और इस दौरान भी वो फोन में ही लगी हुई है। यह देख उसकी मां पीछे से टेप लेकर आती है और फोन को उसके चेहरे पर लगाते हुए टेप लगा देती है। वो लगातार कई बार टेप उसके चेहरे पर लपेट देती है। वो लड़की जब दूसरे हाथ से टेप को हटाने की कोशिश करती है तो महिला उस हाथ पर भी टेप लपेट देती है। इसके बाद वो उसे उसी टेप के साथ छोड़ देती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर pakamatbro नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 41 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये रील मम्मी की फीड में नहीं जानी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- फोन में घुस जा का असली मतलब। तीसरे यूजर ने लिखा- डर का माहौल है। चौथे यूजर ने लिखा- ये रील मेरे घर वाले के पास नहीं जानी चाहिए। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
सच में क़यामत आ गई! गांव वाले साथ में बैठकर देख रहे थे प्रोग्राम, और तभी जो हुआ आप Video में देखें
भाई भूल गया कि वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है, वायरल Video देख आपको भी आएगी हंसी