1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'मुझे मोदी जी बनना है...' इस क्यूट बच्ची की बातें सुनकर दिल हार बैठे यूजर्स, बता डाला- '2050 की PM'

'मुझे मोदी जी बनना है...' इस क्यूट बच्ची की बातें सुनकर दिल हार बैठे यूजर्स, बता डाला- '2050 की PM'

Cute Girl Video Viral: सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्ची क्यूटनेस पर यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो को इंटरनेट पर काफी पसंद भी किया जा रहा है।

mujhe modi ji banna hai, mujhe modi ji banna hai video, muggu video, cute baby girl video, cute girl- India TV Hindi
Image Source : IG/@MUGGUKIDUNIYA बच्ची का वीडियो वायरल।

Cute Girl Video Viral: सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग करते समय कई ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिनको वायरल होने में थोड़ी भी देर नहीं लगती है। ऐसे वीडियोज वायरल तो होते ही हैं साथ ही इन पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं भी आती हैं। खासकर जब वीडियो क्यूट बच्चों के हों तो यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आना स्वाभाविक होता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम से एक्स तक काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में बच्ची को पढ़ाई करते हुए देखा जा सकता है। जब बच्ची से उसकी मां पढ़ाई की वजह पूछती हैं तो वो कहती है कि, 'मुझे मोदीजी बनना है।' इसके अलावा भी बच्ची ने कई ऐसी बातें कहीं जिनको सुनने के बाद यूजर्स दिल हार बैठे। 
 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @muggukiduniya नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में बच्ची कॉपी पेन पकड़े बैठी है। तभी उसकी मां आकर ​कहती हैं कि, 'तुम कब से पढ़ाई कर रही हो, तुम क्यों इतना पढ़ाई कर रही हो ? क्या बनना है तुमको ?' इस पर बच्ची कहती है कि, 'मुझे मोदी बनना है। मुझे मोदी जी बनने दो! मैं स्कूल जाऊंगी ना!' जब उसकी मां कहती हैं कि, 'तुमको मोदी जी क्यों बनना है?' इस पर बच्ची कहती है कि, 'क्योंकि मोदी जी अच्छे हैं।' वीडियो को 'अब मुझे पीएम बनना है' कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। 
 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को अब तक हजारों यूजर्स ने देखकर पसंद किया गया है। वीडियो को एक्स पर भी काफी  पसंद किया जा रहा है। इस क्यूट बच्ची के जवाबों को सुनने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'वोट फॉर मुग्गू।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'मेरा वोट छोटी पीएम मुग्गू जी को।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'देखिए इतने छोटे से बच्चे को भी मालूम है कौन अच्छा है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'मोदी जी का सबसे क्यूट फैन।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'लो जी! अभी से ईवीएम हैक हो गई।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
हरे कपड़े से ही क्यों ढकी जाती हैं कंस्ट्रक्शन साइट्स, आज तक नहीं सुनी होगी वजह; सुनकर चौंक जाएंगे 

इन आंटियों ने 'डोसा की आरती' ही बना डाली, इतना वायरल हुआ Video कि ये बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हुई फैन