बिहार के सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड की एक पंचायत की मुखिया रीना कुमारी के पति वीरेंद्र कुमार गुप्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें वह बार बालाओं के साथ आपत्तिजनक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी गाने पर बार बालाओं का डांस
वायरल वीडियो में भोजपुरी के अश्लील गाने 'मटन खाकर बटन खोलें' पर बार बालाओं को डांस करते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान वीडियो में नजर आ रहे एक व्यक्ति के एक बार डांसर को अपनी बाहों में लेने और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, जब वीरेंद्र कुमार गुप्ता से बात हुई तो उन्होंने कहा कि बार बालाएं बार-बार स्टेज से नीचे आ रही थीं, इसलिए मैंने एक के कान में कहा कि स्टेप पर ही डांस करो।
वीडियो में वीरेंद्र कुमार गुप्ता अपनी जेब से रुपये निकालकर बार बालाओं पर नोट देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पंचायत प्रतिनिधि से जुड़े व्यक्ति के कथित व्यवहार को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों की सार्वजनिक छवि और उनके आचरण को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
मुखिया के पति ने क्या कहा?
जब बराही पंचायत की मुखिया के पति वीरेंद्र कुमार गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सहसराम गांव में गणेश पूजा के मौके पर नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान बार-बालाओं का नृत्य कार्यक्रम था। वो नर्तकी बार-बार मेरे पास आ रही थी। मैंने उसे उपहार स्वरूप कुछ पैसे दिए, लेकिन मैंने उसे कान में यह कहा कि तुम मेरे पास मत आओ, स्टेज पर जाकर डांस करो।
वहीं, वायरल की एक अन्य खबर में, गलुरु के एक संस्थापक ने यह साझा करने के बाद सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी है कि उनका मानना है कि विदेश जाना जरूरी नहीं कि अपने आप में एक बेहतर स्थिति हो, खासकर उन भारतीयों के लिए जो पहले से ही अच्छी कमाई करते हैं और जिन्हें अपने देश में मजबूत पारिवारिक समर्थन प्राप्त है। इंस्टाग्राम पर सौवीक रे ने लंदन से एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने उस समय को याद किया जब उन्हें टिकटॉक से नौकरी का प्रस्ताव मिलने के बाद वे लगभग यूके में बसने वाले थे।
(सौरभ की रिपोर्ट के साथ)
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
जापान में 5वीं बार गुम होकर सही सलामत मिला iPhone 16 Pro, भारतीय महिला ने कहा- 'ऐसा सिर्फ जापान में संभव'