हर किसी के हाथ में फोन है और जितने लोगों के पास स्मार्ट फोन है, लगभग वो सभी आपको सोशल मीडिया की गलियों में मिल ही जाएंगे। यहां तक कि बच्चे भी कभी-कभी सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन कई सारे पोस्ट वायरल होते ही हैं। अपने कंटेंट के कारण वो पोस्ट वायरल होते हैं क्योंकि वो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। अभी एक पोस्ट वायरल हो रहा है जो शुरुआत में तो शिकायत की तरफ इशारा करता है मगर अंत बिल्कुल अलग निकला।
वायरल पोस्ट में ऐसा क्या था?
आज के समय में लगभग हर कोई कभी न कभी ऑनलाइन फूड ऑर्डर कर ही लेता है। कई बार लोगों को गलत सामान मिल जाता है तो वो सोशल मीडिया पर उस फूड एप को टैग करते हुए शिकायत करते हैं। ऐसा ही कुछ इस पोस्ट में दिखा मगर अंत बिल्कुल अलग था। पोस्ट में दिखता है कि एक बंदे ने लखनवी पनीर बिरयानी ऑर्डर किया था और उसे मटन बिरयानी मिल गई। इसके साथ उसने स्विगी को टैग किया तो स्विगी केयर्स ने मामले की जांच के लिए ID मांगी तो फिर बंदे ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'नहीं मैं शिकायत नहीं कर रहा है, बस शुक्रिया कहना चाहता हूं।' अब अंत एकदम अलग था जिसके कारण पोस्ट वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल पोस्ट
आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Harsh_humour नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 2 लाख 94 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- गोल्डन लक। दूसरे यूजर ने लिखा- अब कीमत का अंतर और GST भरो। तीसरे यूजर ने लिखा- ये मजाकिया है। चौथे यूजर ने लिखा- स्विगी केयर्स कुछ देर के लिए डर गया था।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Car Lover तो बहुत देखे मगर ऐसा कोई नहीं दिखा, वायरल फोटो देख आप भी यही बात कहेंगे
ये भाई तो कुछ ज्यादा ही संस्कारी निकला, पत्नी संग फोटो खिंचवाने को लेकर बंदे ने कह दी अतरंगी बात