1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये भाई तो कुछ ज्यादा ही संस्कारी निकला, पत्नी संग फोटो खिंचवाने को लेकर बंदे ने कह दी अतरंगी बात

ये भाई तो कुछ ज्यादा ही संस्कारी निकला, पत्नी संग फोटो खिंचवाने को लेकर बंदे ने कह दी अतरंगी बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 09, 2025 07:36 am IST,  Updated : Sep 09, 2025 07:36 am IST

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे हंसी न आए। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी मजेदार कमेंट्स की लाइन लगा दी। आइए आपको वीडियो और कमेंट्स, दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@AJATSHATRU_28

आज के समय में सोशल मीडिया का चलन बहुत बढ़ गया है। अब हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और लोगों को अपना मनोरंजन भी करना है तो वो सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं जहां सुबह से लेकर शाम तक न जानें कितने सारे वीडियो उनका इंतजार करते रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर कई सारे वीडियो तो आप भी देखते होंगे और उन्हीं वीडियो के बीच में वायरल पोस्ट भी आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

बीवी संग फोटो खिंचवाने पर क्या बोला शख्स?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी शुरुआत में एक लड़की दूसरे फोन में एक कपल की फोटो दिखाते हुए कहती है कि उसका मन अपने भाई और भाभी का उसी पोज में फोटो क्लिक करने का मन था। यह जानने के बाद उसका भाई बोलता है, 'हम दूसरे घर की बहन-बेटियों को ऐसे नहीं छूते।' इसके बाद उस आदमी की पत्नी फोटो क्लिक करने को बोलती है तो वो आदमी मना कर देता है कि पापा भी देखेंगे। इसके बाद वो महिला अपने पति को मनाती दिखती है और वो आदमी अपनी बात पर अड़ा है कि वो ऐसे फोटो नहीं खिंचवाएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ajatshatru_28 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'संस्कारी अल्ट्रा प्रो मैक्स।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को ढाई लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हमारे यहां ऐसा ही होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- सही तो बोल रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये उसकी पसंद है, सम्मान करो। एक अन्य यूजर ने लिखा- इतना संस्कारी भाई।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

दीदी लोगों को सावधान कर रही या फिर चोरों को टिप्स दे रही है? आप भी देखें वायरल Video

Optical Illusion: आ गया अब तक का सबसे कठिन चैलेंज! भीड़ में छिपी बिल्ली को ढूंढ़ने के लिए मिलेंगे 10 सेकंड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।