1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जरूरत ही जुगाड़ की जननी है, भाई ने आज इस बात को सच साबित कर दिया, देखें वायरल वीडियो

जरूरत ही जुगाड़ की जननी है, भाई ने आज इस बात को सच साबित कर दिया, देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया की गलियों में हर दिन एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिलता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कमाल का जुगाड़ नजर आ रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@MDZEYAULLAH20 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में आपको भले ही किसी भी चीज की कमी देखने को मिल जाए मगर कभी भी जुगाड़ की कमी देखने को नहीं मिलेगा क्योंकि लोग कुछ न कुछ जुगाड़ करते ही रहते हैं और कुछ लोग ऐसे कमाल के और जबरदस्त जुगाड़ करते हैं कि उसका वीडियो ही वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर अब तक न जानें कितने सारे जुगाड़ देखे होंगे। कोई बाइक में जुगाड़ बैठाता है तो कोई बेड के साथ जुगाड़ करता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक जुगाड़ देखने को मिला। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

शख्स ने ऐसा क्या जुगाड़ किया?

आदमी जब अपने काम में लगा रहता है वो फोन पर बात नहीं ही कर पता है। कई सारे लोग ईयरफोन-हेडफोन लगाकर बात कर लेते हैं मगर सोचिए कि किसी इंसान के पास ईयरफोन-हेडफोन नहीं है, उसे काम भी करना है और बात भी करनी है तो वो क्या करेगा? ऐसे में ही इंसान जुगाड़ करता है और कुछ लोग इतने कमाल के जुगाड़ करते हैं कि वो वायरल ही हो जाता है। वीडियो में दिखता है कि एक टेलर ने एक पॉकेट बनाया है और उसमें इलास्किट लगाकर सिर पर पहन लिया है। अब पॉकेट को अपने काम की तरफ रख लिया है और उसमें फोन है जिस पर वो लगा हुआ है और साथ में काम भी कर रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MdZeyaullah20 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 24 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसे कहते है प्रेम का जादू, जब मुसीबत आती है तो लोग अपना इंतजाम कर ही लेते हैं।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- प्रेम के जादू में नया इंवेशन किया भाई ने। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब कलाकार है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- मामला इश्क विश्क का लगता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत ही लॉयल बंदा दिख रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आंटी जी के दिमाग को नतमस्तक प्रणाम, Video देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

ट्रेन में हुआ कुछ ऐसा कि गुस्से में खिड़की के कांच तोड़ने लगी महिला, Video पर रेलवे ने दिया यह रिप्लाई