1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बस में पत्नी को लग रही थी धूप, बचाने के लिए पति ने जो किया; देखकर दिल हार बैठेंगे आप

बस में पत्नी को लग रही थी धूप, बचाने के लिए पति ने जो किया; देखकर दिल हार बैठेंगे आप

Couple Viral News: एक यूजर की पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर काफी वायरल हो रही है जिसमें पति अपनी सोती हुई पत्नी को धूप से बचाने के लिए बस के पर्दे पकड़े हुए है।

new couple viral photo, Couple Viral News, couple viral video, couple viral image, couple viral phot- India TV Hindi
Image Source : REDDIT/@GIGGITYGLENN69 बस में बैठा कपल।

Couple Viral News: 'जहां प्यार होता है वहां दिखावे की जरूरत नहीं होती है...!'  ये डायलॉग आपने कई ​बार फिल्मों में या आम दिनचर्या में किसी न किसी के मुंह से सुना ही होगा। मगर इस एक छोटे से डायलॉग को सच कर दिखाया है एक ऐसे पति ने जिसने अपने एक काम से लाखों सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। खचाखच भरी एक लोकल बस में सफर कर रहे एक यात्री ने इस क्यूट मोमेंट की फोटो शेयर की है। रेडिट पर पोस्ट करते हुए, उस यात्री ने एक तस्वीर अपलोड की जिसमें एक आदमी चुपचाप बस की खिड़की के पर्दों को पकड़े हुए अपनी सोती हुई पत्नी के चेहरे पर सीधी धूप पड़ने से रोक रहा है।

रेडिट पोस्ट हुई वायरल 

रेडिट पर @GiggityGlenn69 नामक यूजर ने शेयर किया है। यूजर ने बताया कि यह घटना एक भीड़-भाड़ वाली यात्रा के दौरान हुई, जहाँ सीटें पहले से ही भरी हुई थीं। कैप्शन में उन्होंने लिखा— 'मैं आज एक भीड़-भाड़ वाली लोकल बस में खड़ी थी क्योंकि कोई सीट खाली नहीं थी। मैंने देखा कि पास में एक युवा जोड़ा बैठा था, शायद उनकी उम्र 20 के आसपास होगी। वे बहुत मेहनती और मजदूर पृष्ठभूमि से थे। पत्नी अपनी सीट पर सो गई थी और पति बस के पर्दों को धीरे से पकड़े हुए था क्योंकि थोड़ी सी जगह से धूप अंदर आ रही थी और उसकी आँखों पर पड़ रही थी, जिससे उसकी नींद में खलल पड़ रहा था। वह पूरी यात्रा (करीब 40 मिनट) तक ऐसे ही रहा, हाथ ऊपर उठाए, ताकि वह आराम से सो सके। हम अक्सर रिश्तों में प्रयासों की कमी की बात करते हैं, फिर भी यह आदमी बिना सोचे-समझे प्रयास कर रहा था। प्यार के लिए दिखावटी इशारों की जरूरत नहीं होती, कभी-कभी बस पर्दों को बंद रखना ही काफी होता है।' 

Image Source : Reddit/@GiggityGlenn69 वायरल रेडिट पोस्ट।

दिल हार बैठे यूजर्स 

इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि, 'सच्चा प्यार ऐसा ही होता है, शांत लेकिन स्थिर।' दूसरे ने लिखा कि, 'इस तरह के छोटे-छोटे इशारे बड़ी-बड़ी घोषणाओं से कहीं ज्यादा मायने रखते हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मेरे माता-पिता भी ऐसे ही हैं, साधारण लोग जो रोजाना छोटी-छोटी बातों में हमारी परवाह करते थे।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'आजकल सार्वजनिक रूप से ऐसा शुद्ध स्नेह देखना दुर्लभ है।' पांचवें ने कहा कि, 'प्रयास मरा नहीं है, बस वह ज़ोरदार या दिखावटी नहीं है।' एक और यूजर ने लिखा है कि, 'उसने यह ध्यान आकर्षित करने के लिए नहीं किया और यही सबसे खूबसूरत बात है।' 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
वेडिंग फोटोशूट के बीच बच्चों की धमाचौकड़ी से नाराज हुआ दूल्हा, स्टेज पर ही कर दी कुटाई; Video Viral
 

तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया था पिंजरा मगर कैद हो गया युवक, यूपी से सामने आया अनोखा मामला; वायरल हो रहा Video