1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. New Optical Illusion: अगर अपनी आंखों पर है इतना ही भरोसा तो खोज निकालिए '0' के बीच छिपा 'O'

New Optical Illusion: अगर अपनी आंखों पर है इतना ही भरोसा तो खोज निकालिए '0' के बीच छिपा 'O'

आज हम आपके लिए एक गजब का इल्यूजन लेकर आए हैं और इसके लिए आपके पास पूरे 20 सेकंड होंगे। जिन लोगों को अपनी आंखों पर बहुत ही भरोसा है, वो इस चैलेंज को सॉल्व करने का चैलेंज जरूर लें।

New Optical Illusion- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आपके लिए हम लेकर आए हैं एक नया चैलेंज

कई सारे लोग ऐसे हैं जो सुबह उठकर योगा करते हैं ताकि उनका शरीर फिट रहे मगर कभी दिमाग वाले एक्सरसाइज किए हैं? दिमाग वाले एक्सरसाइज भी हम लोगों को करना चाहिए क्योंकि इससे हमारे सोचने और देखने का नजरिया बदलता है और पहले से बेहतर भी होता है। कई सारे लोग अपने दिमाग को शार्प करने के लिए Chess खेलते हैं तो वहीं कई सारे लोग ऑप्टिकल इल्यूजन खेलते हैं। इंटरनेट पर सर्च करने के बाद एक से बढ़कर ऑप्टिकल इल्यूजन मिलते हैं। हम भी आपके लिए एक कमाल का इल्यूजन लेकर आए हैं। अब टास्क देने से पहले आपको बताते हैं कि ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व करने से क्या होता है।

ऑप्टिकल इल्यूजन क्यों सॉल्व करने चाहिए?

कई सारे लोग जो ऑप्टिकल इल्यूजन को नहीं सुलझाते हैं, वो सोच रहे होंगे कि ये करने से क्या ही हो जाएगा तो उन लोगों को बता दें कि ऑप्टिकल इल्यूजन बहुत ही फायदे की चीज है। इसे सुलझाने से हमारे फोकस बहुत अच्छा होता है। हम किसी भी चीज को शांत मन से देखने और उसके बारे में सोचने लगते हैं। इतना ही नहीं, ऑप्टिकल इल्यूजन हमारे दिमाग को शार्प करता है जिससे हम चीजों को अलग-अलग नजरिए से देख और सोच सकते हैं। चलिए अब आपको आपके चैलेंज के बारे में बताते हैं। अभी हम आपको नीचे एक फोटो दिखाएंगे जिसमें Zero यानी शुन्य यानी 0 लिखा हुआ है। अब उन सब के बीच में सिर्फ एक जगह कहीं पर O लिखा हुआ है और आपको वही खोजना है। इसके लिए आपके पास सिर्फ 20 सेकंड हैं।

यहां देखें आपके चैलेंज की तस्वीर

Image Source : India TVआपके लिए हम लेकर आए हैं एक नया चैलेंज

आपने अगर दिए गए समय में अपना चैलेंज पूरा किया और O को खोज लिया तो फिर आपको बधाई हो। आपकी आंखें बहुत शार्प हैं और आपको फोकस भी गजब का है। अब जो लोग बहुत मेहनत के बाद भी इस चैलेंज पूरा नहीं कर पाएं, उनकी थोड़ी मदद कर देते हैं। हम आपको नीचे एक और तस्वीर दे रहे हैं जिसमें उस चैलेंज को सॉल्व किया गया है। दूसरी फोटो में O को हाइलाइट किया गया है। आप भी देखिए।

यहां देखें दूसरी तस्वीर

Image Source : India TVलाल रंग के बीच में है छिपा हुआ O

ये भी पढ़ें-

एक तरफ चिता और दूसरी तरफ आर्केस्ट्रा, क्या आपने देखा वायरल हो रहा Video?

मैनेजर की फील्डिंग सेट करने के लिए बंदे ने बाबा मिर्जा को लगाया फोन, Video देख नहीं रुकेगी हंसी